DM का बड़ा फैसला : मलकपुर की तर्ज पर पथिक स्टेडियम में निखरेगी प्रतिभा, सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा मुफ्त रोस्टर प्रशिक्षण।

ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी। लंबे समय से बंद शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम अब फिर से खिलाड़ियों के लिए खुलेगा। नाममात्र शुल्क में विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ कोचिंग मिलेगी, जबकि सरकारी स्कूलों के छात्रों को रोस्टर के जरिए मुफ्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़। ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम जल्द ही आम जनता और खिलाड़ियों के लिए दोबारा शुरू होने जा रहा है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई ‘जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति’ की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, जिसके तहत स्टेडियम में नाममात्र के शुल्क पर विभिन्न खेलों के कोचिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि जनपद में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खेल के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने के लिए जिलाधिकारी (DM) की अध्यक्षता में एनआईसी (NIC) सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि ग्रेटर नोएडा में लंबे समय से बंद पड़े शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम को सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ जनपद के निवासियों के लिए फिर से संचालित किया जाएगा।जब तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अपने स्तर पर यहां खेल गतिविधियां और प्रबंधन शुरू नहीं करता, तब तक ‘जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति’ खुद आगे आकर यहाँ कोचिंग कैंपों का संचालन करेगी ताकि खिलाड़ियों का समय बर्बाद न हो। 18 वर्ष तक के खिलाड़ियों के लिए मात्र ₹210 वार्षिक (सालाना) सदस्यता शुल्क तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए: पहले महीने ₹310, उसके बाद हर महीने केवल ₹200 शुल्क तय किया गया है‌।जिला पंचायत प्रशासक अमित कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इतने कम शुल्क पर विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे में प्रशिक्षण मिलने से ग्रामीण, गरीब और छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतरीन मौका मिलेगा।इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य रूप संजय बाली (सांसद प्रतिनिधि),योगेश सिंह (विधायक दादरी प्रतिनिधि),प्रेरणा सिंह (एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण),अरविंद मिश्रा (उप जिलाधिकारी),चंद्रशेखर (जिला विद्यालय निरीक्षक),मंजीत सिंह (पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी) सम्मिलित हुए।इस फैसले से ग्रेटर नोएडा और आसपास के युवाओं तथा खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है।

इन खेलों के चलेंगे कोचिंग कैंप!

शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में खिलाड़ियों को निखारने के लिए कई खेलों के कोचिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे,जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं फुटबॉल, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल,स्क्वैश,टेबल टेनिस और क्रिकेट तथा स्केटिंग और शतरंज सम्मिलित हैं।

सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए विशेष निर्देश!

जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे सरकारी स्कूलों के खेल अनुदेशकों (Instructors) और छात्र-छात्राओं का एक व्यवस्थित रोस्टर तैयार करें। इस रोस्टर के तहत बच्चों को नियमित ट्रेनिंग के लिए पथिक स्टेडियम भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त, जनपद स्तरीय (District Level) खेल प्रतियोगिताएं भी अब इसी स्टेडियम में आयोजित कराई जाएंगी। युवाओं को प्रेरित करने के लिए देश के ख्याति प्राप्त (इंटरनेशनल/नेशनल) खिलाड़ियों को बुलाकर उनका मार्गदर्शन भी दिलाया जाएगा।

Authors

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

  • Yogesh Rana