Greater Noida : इंतजार के सब्र का बांध टूटा, लोगों ने खुद ही खोला अंडरपास

ग्रेटर नोएडा :- ग्रेटर नोएडा के तिलपता से मकौड़ा गोल चक्कर के बीच 130 मीटर रोड बन रहे अंडरपास की एक लेन लोगों ने खुद ही शुरू कर दिया है। अब वाहन चालक ग्रेनो से ग्रेनो वेस्ट सीधे आ-जा सकेंगे। हालांकि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ( DFCCIL) ने अभी तक कोई अंडरपास खोलने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अंडरपास का वेसे तो सभी काम पूरे हो चुके हैं। मगर अभी अफसरों का कहना है कि जल्द ही आधिकारिक तौर पर हल्के वाहनों के लिए अंडरपास खोला जाएगा।

29 माह के लंबे इंतजार के बाद अब वाहन चालकों को राहत मिली है

यह कॉरिडोर साकीपुर गांव के पास तिलपता से मकौड़ा गोल चक्कर के बीच 130 मीटर रोड को पार कर रहा है। यहां कॉरिडोर भूमिगत नहीं होगा जमीन पर रहेगा। इस कारण 130 मीटर रोड का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। जो करीब दो किमी लंबा है। फ्लाईओवर के साथ-साथ दो अंडरपास भी बनाए जा रहे हैं। जिससे कि आसपास के गांव के लोग आसानी से 130 मीटर रोड पर पहुंच सके। फरवरी 2020 में फ्लाईओवर और अंडरपास बनना शुरू हुआ था। इस कारण तिलपता से मकौड़ा गोल चक्कर के बीच 130 मीटर रोड को बंद कर दिया गया। तब छह माह में काम पूरा करने का दावा कर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया था। परंतु लंबे समय के बाद भी ऐसा नहीं हो सका। 29 माह के लंबे इंतजार के बाद लोगों ने अंडरपास को खुद खोल लिया अब वाहन चालकों को राहत मिली है। फ्लाईओवर से पहले एक अंडरपास तैयार हो गया है। इसे अभी अधिकारिक तौर पर नहीं खोला है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *