Up News : मिशन 2024 के लिए सपा ने घोषित की राज्य कार्यकारिणी, 112 लोगों को मिली जगह

:- गौतमबुद्ध नगर से महिमा यादव को बड़ी ज़िम्मेदारी

लखनऊ :- समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के मिशन के लिए कमर कस ली है। उत्तरप्रदेश में अपना दमखम दिखाने के लिए सपा ने रविवार को 112 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। सपा ने बाकायदा इसकी सूची पार्टी के ट्विटर अकाउंट से शेयर की गई है। जारी की गई सूची के अनुसार, राजकुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष, तीन महासचिव, 61 सचिव और बाकी के लोगों को सदस्य बनाया गया है।
अपने आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट पर पार्टी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति से नरेश उत्तम पटेल की अध्यक्षता में 182 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।
गौतमबुद्धनगर से महिला शक्ति का बढ़ा कद


सूची के अनुसार इस बार गौतमबुद्ध नगर से पार्टी ने डॉ महिमा यादव और सुनील चौधरी को प्रदेश सचिव बनाया है। बता दें कि मूल रूप से इटावा की रहने वाली डॉ महिमा यादव वर्ष 2007 से समाजवादी पार्टी से जुड़ी हैं। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से कानून की पढ़ाई की है।

डॉ महिमा यादव ने कहा

महिमा ने पार्टी द्वारा दिए इस सम्मान पर कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है , मैं उस पर पूरी तरह मेहनत करूंगी। सिर्फ सपा ही ऐसी पार्टी है जो ज़मीनी कार्यकर्ता को इस तरह सम्मान देती है। मैं पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और अपने सभी वरिष्ठ साथियों का आभार प्रकट करती हूँ।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]