Up News : बस एक शक ! और बच्चों के सामने हो गई उनकी माँ की हत्या



सुल्तानपुर :- उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी का किसी और से सम्बंध होने की शंका पर अपने बच्चों की आंखों के सामने ही पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी । बच्चों ने अपनी आंख के सामने मां की मौत का मंजर देखा तो उनकी रूह कांप उठी। फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला के पिता की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला कूरेभार थाना क्षेत्र के सेऊर गाँव के पास स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का है। उन्नाव जिले के सफीपुर इलाके का रहने वाला राहुल मिश्रा अपनी पत्नी मोनिका गुप्ता और दो बच्चों को लेकर बीती रात इनोवा कार यूपी 32 CJ 4541 से लखनऊ से अपनी ससुराल रायबरेली जाने के लिए निकला था।लेकिन वो रायबरेली ना जाकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से सुल्तानपुर आ गया और किमी 123 पर उतरा और कार को हाईवे के किनारे लगाकर दोनों बच्चों के सामने राहुल ने गाड़ी के अंदर ही अपनी पत्नी मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी और दोनों बच्चों के साथ ही गाड़ी में बैठा रहा।पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे खड़ी गाड़ी को देख गश्त कर रही यूपीडा टीम वहां पहुंच गयी और उसने गाड़ी को खुलवाना शुरू किया।लेकिन राहुल ने अंदर से गाड़ी नहीं खोला। यूपीडा टीम ने इसकी जानकारी जब पुलिस को दी तो तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे गाड़ी का दरवाजा खुलवाया। गाड़ी खुलते ही बाहर निकले मृतक मोनिका की 12 वर्षीय बेटी व 5 साल के बेटे ने पुलिस को अपने पिता राहुल की करतूत बताया तो पुलिस ने राहुल को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अपनी विधिक कार्यवाई शुरू कर दी है।
15 वर्ष पहले की थी लव मैरिज :
मृतक मोनिका गुप्ता के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि 15 साल पहले वर्ष 2008 में उनकी बेटी मोनिका गुप्ता ने राहुल मिश्रा के साथ लव मैरिज किया था। शुरू से ही राहुल अपनी पत्नी मोनिका के चरित्र पर शंका किया करता था।इस बात को लेकर अक्सर इन दोनों में झगड़ा भी हुआ करता था। लेकिन इसका अंदाजा नही था कि राहुल,मोनिका की हत्या कर देगा।फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित राहुल को गिरफ्तार कर लिया है और विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]