Mulayam Singh Yadav : जब गौतम बुद्ध नगर से गुजरा नेताजी का पार्थिव शरीर


:- अंतिम दर्शन के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर जुड़े लोग

नोएडा :- मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर गौतमबुद्ध नगर से होकर गुजर। इस दौरान मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन करने के लिए डीएनडी से यमुना एक्सप्रेसवे तक जगह जगह लोगों का तांता लग गया। भारी संख्या में लोग डीएनडी और यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े हो गए।
जैसे ही गाडिय़ां डीएनडी पर पहुंची वहां भारी संख्या में मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर अपने नेता को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद नोएडा महामाया फ्लाईओवर के पास भी सेंकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने नेजा जी को श्रद्धासुमन अर्पित किये। उसके बाद नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच कई जहग लोगों की मौजूदगी रही। उसके बाद यमुना एक्प्रसवे के जीरों प्वाईट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल बरासाकर श्रद्धांजलि दी। जेवर टोल पर भी भारी संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकार्ताओं व नेताओं ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

राघवेंद्र दुबे ने बताया

पार्टी के पूर्व प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि कई दिनों से पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता गुरूग्राम के अस्पताल में मौजूद थे। जैसे ही सोमवार सुबह दुखद खबर सामने आई सब जगह मायूसी छा गई। जिसके बाद पार्टी के तमाम कार्यकर्ता अपने अपने स्थान पर एकत्र हो गए। जैसे ही नेता जी का पार्थिव शरीर जिले की सीमा में पहुंचा अलग अलग जगह मौजूद कार्यकार्ताओं ने अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही भारी संख्या में जिले के कार्यकर्ता तथा सपा नेता सैफई के लिए निकल गए। मंगलवार दोपहर को 3:00 बजे सैफई में नेता जी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]