Auto Expo 2023 : ऑटो एक्सपो 2023 मे 75 से अधिक नई गाडिय़ां होंगी लॉन्च, 13 जनवरी से होगा शुभारंभ

HEADLINES

:- विश्व की 48 वाहन कंपनियां दिखाएंगी अपनी टेक्नोलॉजी का जलवा,
:- इस बार इलेक्ट्रिक व्हीकल रहेंगे आकर्षण का केंद्र

:- 2 दिन 11 और 12 जनवरी को पत्रकारों के लिए रहेगा इंडियन ऑटो एक्सपो 2023


नोएडा :- इंडियन ऑटो एक्सपो 2023 का आगाज हो चुका है। आगामी 13 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक ग्रेटर नोएडा में स्थित एक्सपो मार्ट में ऑटो एक्सपो 2023 का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को सूरजपुर में स्थित क्राउन प्लाजा में अधिकारियों ने प्रेस वार्ता की है। प्रेस वार्ता के दौरान सोसाइटी ऑफ़ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के महानिदेशक राजेश ने बताया कि इस बार ऑटो एक्सपो 2023 में 114 इंडस्ट्री हिस्सा लेंगी। जिनमें 48 कंपनियां वाहन निर्माता है। बताया जा रहा है कि इस बार ऑटो एक्सपो में 75 से भी अधिक नई गाडिय़ां लांच की जाएंगी।

13 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक होगा   इस बार ऑटो एक्सपो का आयोजन
    इस बार ऑटो एक्सपो का आयोजन 13 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक होगा। वैसे पत्रकारों के लिए 11 जनवरी और 12 जनवरी को भी खुला होगा। अधिकारियों ने बताया कि 12 जनवरी को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ऑटो एक्सपो 2023 का शुभारंभ करेंगे। उसके बाद 11 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक आम लोगों के लिए खुला होगा। जिसके टाइमिंग सुबह 11;00 बजे से लेकर रात 8;00 तक रखी गई है।  राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑटो एक्सपो में आम लोगों को एंट्री करने के लिए टिकट लेनी पड़ेगी। प्रति व्यक्ति के टिकट की दरें 350 से लेकर 750 तक है। बिजनेस क्लास यानी कि 13 जनवरी को टिकट की कीमत 750 रखी गई है। इसके अलावा विकेट यानी कि शनिवार और रविवार को ऑटो एक्सपो में एंट्री की कीमत 450 रखी गई है। बाकी के दिन इसकी कीमत प्रति व्यक्ति 350 रखी गई है। ऑटो एक्सपो 2023 मोटर शो के टिकट ठववाडलैीवू के माध्यम से खरीदे जा सकते हैं। इंडिया एक्सपो मार्ट दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर के अन्य हिस्सों के साथ सडक़ों और मेट्रो रेल नेटवर्क के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां 8 लेन ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसके अलावाए मेट्रो और पर्सनल और सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। दावा किया जाता है कि इस स्थल में लगभग 8000 वाहनों की पार्किंग क्षमता है।

ऑटो एक्सपो 2023 में क्या होगा खास

एमयूवी और एसयूवी कार
दोपहिया
तिपहिया
विशेष वाहन
अवधारणा वाहन
वाणिज्यिक वाहन ट्रक और बसें
विंटेज कारें
सुपर कार और बाइक
टायर और ट्यूब
तेल कंपनियां
ऑटोमोटिव डिजाइन
ऑटो बीमा कंपनियां

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]