Up News : अखिलेश पर ये क्या बोल गए ओवैसी ?


लखनऊ :- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाल ही में किए गए एक ट्वीट पर एआईएमआईएम (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है।

ओवैसी ने कहा कि अखिलेश भैया ने कहा है कि असली हिंदुत्व को बचाना जरूरी है, इस इंसान को पिछले चुनाव में रिकॉर्ड-तोड़ एकतरफा मुसलमान वोट मिले थे। बीजेपी मुल्क भर में मुसलमानों को हिंसा और नाइंसाफी का निशाना बना रही है, लेकिन भैया को सांड समाचार से फुर्सत नहीं मिलती।

असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कुछ कहा?

ओवैसी ने कहा कि गलती भैया की नहीं है, गलती तो उन बिचौलियों की है, जिन्होंने डरे हुए मुसलमानों को गुमराह किया। एक आजाद सियासी आवाज के सिवा हमारा कोई और विकल्प नहीं है।

अखिलेश यादव ये किया था ये ट्वीट

यूपी में आवारा पशुओं की समस्या पर हाल ही में अखिलेश ने यादव एक वीडियो शेयर किया था जिसमें दो सांड लड़ रहे थे। वीडियो को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा था कि आज के विशेष सांड समाचार का आजमगढ़ प्रकरण।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]