October 13, 2026

Up News : रामलला के दरबार पहुंचे सीएम योगी , निर्माण कार्यों का लिया जायजा

IMG-20230819-WA0005


अयोध्या :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे रामचंद्र परमहंस दास की समाधि पर पहुंचे। यहां उन्होंने परमहंस की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद सीएम योगी ने श्रीराम जन्मभूमि पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और देश-प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।

रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का हाल जाना। यहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मुख्यमंत्री को मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। योगी आदित्यनाथ ने यहां कार्य कर रहे मजदूरों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य की प्रगति भी जानी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं को बेहतर मिले सुविधा :
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू होटल में अयोध्या में चले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त आदि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अयोध्या में चल रहे निर्माण कार्यो के प्रगति की जानकारी उन्होंने ली। जिसमें संक्षिप्त विवरण मण्डलायुक्त ने प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, उन्हें निश्चित समय सीमा के अन्दर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाय। आगामी दीपोत्सव को देखते हुये तैयारियां की जाए। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले।

Author

You may have missed