October 13, 2026

मात्र 6 घंटे में पहुंचेंगे मेरठ से प्रयागराज

IMG_20230824_195203


लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे के लिए जब पैसे की जरूरत पड़ी तो केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लखनऊ आकर पीएनबी के माध्यम से धन की कमी को दूर करने में सहयोग किया। यह एक्सप्रेस वे देश के बड़े एक्सप्रेस वे और हाईवे में से एक है, जो मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा है। आज मेरठ से प्रयागराज जाने में 15 से 16 घंटे लग जाते हैं, लेकिन इस एक्सप्रेस वे के बन जाने से यह दूरी महज 6 घंटे में तय की जा सकेगी। 36 हजार करोड़ से बन रहे इस एक्सप्रेस वे से औद्योगिक गलियारे बनेंगे। साथ ही हजारों नौजवानों को रोजगार मिलेगा। यह एक्सप्रेस वे नए भारत के नये उत्तर प्रदेश को दर्शाता है। आज रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में देश भर में सबसे अधिक निवेश करने वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश बनकर उभरा है। 6 वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था दो गुनी हुई है। उत्तर प्रदेश देश के अंदर हर एक दृष्टि से बीमारू राज्य से उठकर विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा हुआ है। सीएम ने कहा कि नोएडा की तर्ज पर हम लोग बुंदेलखंड के झांसी में एक बहुत बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बना रहे हैं। यह औद्योगिक क्षेत्र नोएडा की तर्ज पर विकसित होगा। इसके लिए लगभग 35000 एकड़ लैंड को क्रय करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा चुके हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने बजट स्वीकृत कर दिया है। उसकी कनेक्टिविटी को बेहतर कर दिया है। यहां पर डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर की स्थापना पहले से ही हो रही है। बुंदेलखंड के इस पोटेंशियल को आगे बढ़ाने में पीएनबी बहुत बड़ा योगदान कर सकता है इसलिए उसे आगे आना चाहिये।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

You may have missed