Breaking News : कल सैफई में होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार

मुलायम सिंह यादव के निधन से जुड़े बड़े अपडेट्स

  • गृह मंत्री अमित शाह मेदांता पहुंचे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचेंगे।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुलायम सिंह को धरती पुत्र बताया और कहा कि उनकी उपलब्धियां असाधारण थीं।
  • यूपी में 3 दिन का राजकीय शोक रहेगा।

कल सैफई में पंचतत्व में विलीन होंगे मुलायम सिंह यादव

अंतिम दर्शन के लिए आज माननीय नेता जी का शव उनके सैफई आवास पर रखा जाएगा
अखिलेश ने ट्वीट में कहा क‍ि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।

नई दिल्ली :- समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अनेक नेताओं ने यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सैफई आवास पर रखा जाएगा पार्थिव शरीर

उनका पार्थिव शरीर मेदांता अस्पताल से यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा लखनऊ इक्स्प्रेसवे से होकर करहल कट से सैफई के लिए जाएगा। उनका अंतिम संस्कार कल 11 अक्तूबर को अपरान्ह 3 (तीन) बजे सैफई में होगा। सूत्रों से म‍िली जानकारी के अनुसार, अंतिम दर्शन के लिए आज माननीय नेता जी का पार्थिव शरीर सैफई ले जाया जाएगा और सैफई में अंतिम संस्कार होगा।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.