Mulayam Singh Yadav : मुलायम सिंह यादव का निधन,एक युग का अंत

Desk report :- पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। वह 81 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे।

रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक सफर की एक झलक

इटावा के मामूली से किसान परिवार से आने वाले मुलायम सिंह यादव ने भारतीय राजनीति में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया। मुलायम ने अपने राजनीतिक करियर में कुछ कीर्तिमान ऐसे भी बनाए जिसे कोई तोड़ नहीं पाया।

:- मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। एक बार उन्होंने अपने बेटे अखिलेश यादव को यूपी का सीएम बनाया।

:- मुलायम सिंह यादव केंद्र में रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। मुलायम लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद, तीनों सदनों के सदस्य रहे हैं।

:- समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम कुल 8 बार विधानसभा का चुनाव जीत विधायक बने। एक बार वह विधान परिषद के सदस्य भी बने।


:- 55 साल के राजनीतिक करियर में 9 बार विधायक और 7 बार सांसद बनने का कारनामा सिर्फ मुलायम सिंह यादव कर पाए हैं। मुलायम सिंह यादव को भारतीय राजनीति में नेताजी के नाम से जाना जाता रहा है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.