राजा भैया ने लिए एक करवट , सपा और भाजपा में मची खलबली


लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए समीकरण पल-पल बदल रहे हैं। अब जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने बड़ा फैसला किया है। लोकभवन में वोटिंग से एक दिन पहले हो रही ट्रेनिंग में पहुंचे राजा भैया ने कहा कि उनके दोनों विधायक भाजपा के प्रत्याशी को वोट करेंगे। सभी आठों प्रत्याशियों की जीत तय है. इसके अलावा राजा भैया, सोमवार शाम भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए के डिनर में शामिल होंगे।
राजा भैया के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी बड़ा दावा किया। केशव मौर्य ने कहा है कि हमारी तैयारी पूरी है। हर हाल में आठ के आठ प्रत्याशी राज्यसभा में जाये जाएँगे।

ये हैं समीकरण:
403 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल समाजवादी पार्टी के 108, भारतीय जनता पार्टी के 252, निषाद पार्टी के 6, सुभासपा के 6, अपना दल एस के 13, राजा भैया की पार्टी के 2 , बसपा के 1 विधायक हैं। इसमें से चार सीटें खाली हैं। ऐसे में मतदान के लिए कुल विधायकों की संख्या 399 है। हालांकि 2 विधायक, क्रमशः इरफान सोलंकी और अब्बास अंसारी जेल में बंद हैं और उन्हें कोर्ट ने वोट करने के लिए विधानसभा जाने की अनुमति नहीं दी है ऐसे में कुल मतों की संख्या 397 रह गई है।
सभी 10 सीटों के लिए प्रति राज्यसभा सीट 37 वोट की जरूरत है। बीजेपी को जहां 8 वोट और चाहिए तो वहीं सपा को 6 चाहिए। दावा है कि राजा भैया के साथ बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह हैं । सपा के साथ कांग्रेस के 2 विधायक हैं। इसके अलावा माना जा रहा है कि कथित तौर पर कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं जिसका सपा पर असर पड़ सकता है। सुभासपा नेता ओपी राजभर ने दावा किया था कि गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी भी एनडीए प्रत्याशी को वोट करेंगी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]