सनकी आशिक ने प्रेमिका पर कर दीं ताबड़तोड़ फायरिंग


बागपत।
एक तरफा प्यार करने वाले सनकी आशिक ने विवाहिता पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, जिस कारण विवाहिता को दो गोली लगी, गोली लगने से विवाहित गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर विवाहिता को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। देर शाम चली गोलियों की आवाजों से मौहल्ले में हड़कम्प गया।

दरअसल आपको बता दे कि पूरा मामला खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के फायर सर्विस रोड देव वाटिका का है जहां सिरफिरा आशिक राहुल अपनी ही पड़ोस की एक विवाहिता से प्यार करता था ओर उससे जबरन शादी करना चाहता था। लेकिन जब विवाहिता ने इसका विरोध किया तो सनकी आशिक ने विवाहिता पर ताबड़तोड़ फ़ायरिग कर दी। छः राउंड चली फ़ायरिग में विवाहिता को दो गोली लगी। अचानक चली गोली से मौहल्ले में हड़कम्प मच गया। गन शॉट्स की सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल विवाहिता को जिलाअस्पताल में भर्ती कराया जहा उसकी हालत गम्भीर होने पर चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया है। हालांकि विवाहिता की बहन रीना का कहना है कि गोली मारने वाले राहुल से उनका काफी समय से जमीनी विवाद भी चल रहा है। फायरिंग की सूचना पर पहुची पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार सनकी आशिक की तलाश शुरू कर दी है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]