October 13, 2026

‘आप’ का आरोप-रोहिंग्याओं को दिल्ली में बसा रही बीजेपी

IMG-20230817-WA0043

नई दिल्ली।

दिल्ली विधानसभा विशेष सत्र के दूसरे दिन रोहिंग्याओं का मसला बेहद गर्म रहा। बीजेपी विधायक द्वारा रोहिंग्याओं का मसला उठाने और आप सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने पर आप नेता विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी ने बीजेपी विधायक के बयान का सख्त विरोध किया। उन्होंने कहा कि ये बीजेपी वाले, “देश को लड़ाने के लिए रोहिंग्याओं को दिल्ली में बसाते हैं और उन्हें फ्लैट आवंटित कर रहे हैं। रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी अरविंद केजरीवाल की नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की है।
आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी ने पलटवार करते हुए कहा ​कि बीजेपी वाले रोहिंग्याओं का मुद्दा उठाते हैं। रोहिंग्या तो बांग्लादेश से आते हैं। बांग्लादेश की सीमा दिल्ली से नहीं लगती है। उन्हें बाहर करने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। दिल्ली में जमीन भी केंद्र सरकार के अधीन है। आपने उन्हें बाहर नहीं किया और अब अवैध तरीके से फ्लैट आवंटित कर रहे हैं। बीजेपी वाले उन्हें खुद बुलाते हैं। फिर कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल की गलती है। मैं, बीजेपी को भारतीय रोहिंग्या पार्टी कहता हूं। बीजेपी वाले देशद्रोही हैं। देश को लड़ाने के लिए रोहिंग्याओं को बसा रहे हैं। रोहिंग्या दिल्ली में आकर बस गए और कानून व्यवस्था गड़बड़ हुई। यह किसकी जिम्मेदारी है। महबूबा मुफ्ती के साथ सरकार बनाने वाले हमें न बोलें। न ही नसीहत दें।

Author

You may have missed