October 13, 2026

एमसीडी के सभी कर्मचारी जल्द होंगे परमानेंट : केजरीवाल

IMG_20230821_181009

नई दिल्ली।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम के संविदा कर्मचारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मैंने सबको ये गारंटी दिया था की कर्मचारियों को नियमित करूंगा, वो आज मैं कर रहा हूं। सीएम ने कहा कि मैं जो कहता हूं, वो करता हूं। नियमित करना बहुत बड़ा काम है। बाकि लोगों को भी नियमित किया जायेगा। थोड़ा समय लग सकता है लेकिन सबको नियमित किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि अब आप लोगों के अकाउंट में एक तारीख को सेलरी मिल जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी में कर्मचारी वहीं है और अधिकारी भी वहीं हैं। अगर कुछ बदला है, तो वो है सरकार। उन्होंने कहा कि अब ईमादार सरकार है। इसलिए सबको टाइम से सैलरी मिल जाती है।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि पहले 70 प्रतिशत कर्मचारियों का समय धरना देने में निकल जाता था। कर्मचारी निराश रहते थे, लेकिन अब सभी कर्मचारी खुश हैं, क्योंकि सबको समय से सैलरी मिल जाती है। आप लोगों की जिम्मेदारी है की दिल्ली को साफ सुथरी दिल्ली बनाएं। मुझे भरोसा है की आप सभी लोग ऐसा करेंगे। आने वाले दिनों में देश का सबसे साफ शहर दिल्ली बनेगा, मुझे भरोसा है।

Author

You may have missed