बीमा पॉलिसी के नाम करोडों की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश

नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ टीम ने बीमा पॉलिसियों की परिपक्वता राशि जारी करने में मदद के बहाने भोले भाले लोगों को ठगने वाले जालसाजों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 20 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 1 पेन ड्राइव बरामद किया है। आरोपियों ने 10 पीड़ितों से लगभग 6 करोड़ रुपये की ठगी किया है।
पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि शिकायतकर्ता हरि दत्त शर्मा ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह वित्तीय धोखाधड़ी में अप्रैल 2018 से शुरू होकर अब तक लगभग 3.5 करोड़ रुपये का शिकार है जो विभिन्न व्यक्तियों द्वारा एनपीसीआई, आरबीआई, एसबीआई आदि जैसी विभिन्न सरकारी एजेंसियों के अधिकारी बनकर की गई है।
शिकायत पर पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी कर मास्टरमाइंड आरोपी निशांत कुमार सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को पहचान निशांत कुमार, देवेंद्र कुमार, मनीष कुमार, भूपेंद्र कुमार, सुनील यादव, अंकित गौड़ और अष्टभुजेश पांडे निवासी उत्तम नगर को गिरफ्तार कर लिया।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]