आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगे की रौशनी में नहायेंगे ऐतिहासिक स्मारक


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

नई दिल्ली:–  सोमवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के लिए किए जा रहे कामों के प्रगति की समीक्षा की। बैठक में स्मारकों की स्थिति की समीक्षा के बाद, यह निर्णय लिया गया कि उपमुख्यमंत्री जल्द ही उनका दौरा करेंगे और ऐतिहासिक स्थलों पर चल रहे संरक्षण कार्यों की समीक्षा करेंगे।  इस मौके पर सिसोदिया ने कहा कि ऐतिहासिक इमारतें हमारी धरोहर है और इन्हें संरक्षित करना बेहद जरुरी है। उन्होंने आगे कहा कि लंबे समय तक उपेक्षित रहने के कारण इन्हें काफी नुकसान हुआ है। इसे लेकर केजरीवाल सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि बेहद सावधानी के साथ प्रत्येक स्मारक व उससे जुड़े इतिहास के साथ छेड़छाड़ किए बिना जल्द से जल्द उन्हें अपनी असल पहचान दी जाए।

 सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में ज़्यादातर ऐतिहासिक इमारतें भारतीय पुरात्विक सर्वेक्षण विभाग के अंतर्गत आते है लेकिन ऐतिहासिक महत्त्व की बहुत सी ऐसी इमारतें भी है जो दिल्ली सरकार के अंतर्गत आती है। दिल्ली सरकार के अंतर्गत ऐसी कुल 71 इमारतें है जिनके पुनर्विकास का कार्य किया जा रहा है ताकि लोग इन इमारतों के इतिहास से भी परिचित हो सकें और ये स्थान पर्यटन के क्षेत्र के रूप में उभर सकें| सरकार द्वारा यहां यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

 दारा शिकोह लाइब्रेरी को मिली नई पहचान:

कश्मीरी गेट पर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के परिसर में स्थित दारा शिकोह की लाइब्रेरी वर्षों से जर्जर हालत में थी| इस लाइब्रेरी की छत और दीवारें रखरखाव की कमी के कारण जर्जर हो चुकी थी| यमुना नदी से बेहद नजदीक होने के कारण यहां हर समय सीलन की समस्या होती थी। केजरीवाल सरकार द्वारा इस ऐतिहासिक महत्त्व के इमारत को प्राथमिकता देते हुए संरक्षित और पुनर्जीवित करने का काम  किया गया है और जल्द ही यहां संग्रहालय की शुरुआत करने वाली है।

कुदेसिया बाग़ का भी बदलेगा स्वरूप:


दिल्ली सरकार द्वारा कुदेसिया बाग़ को संरक्षित करने का काम भी किया गया है। सरकार ने यहां इमारतों के रखरखाव का तो काम किया ही है साथ ही यहां मौजूद बाग़ को भी एक नया स्वरुप दिया है। जिससे यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आकर्षित होंगे। दिल्ली सरकार द्वारा कुदेसिया बाग़ में भी एक संग्रहालय की शुरुआत की जाएगी।

मालचा महल और अज़ीमगंज सराय का भी होगा कायाकल्प:


केजरीवाल सरकार सुंदर नगर स्थित अजीमगंज सराय को भी संरक्षित करने के तहत उसके पुनर्विकास का काम करवा रही है।सराय के पुनर्विकास का कार्य 2 फेज में होना है। वर्तमान में पहले फेज का कार्य पूरा हो चुका है। सरकार एक अन्य ऐतिहासिक महत्त्व के इमारत मालचा महल के पुनर्विकास के कार्य को भी जल्द शुरू करने वाली है। 

आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगे की रौशनी में नहायेंगी ऐतिहासिक इमारतें:

केजरीवाल सरकार के अंतर्गत आने वाली दिल्ली की कुछ प्रमुख ऐतिहासिक इमारतें आजादी के   75वीं वर्षगांठ पर तिरंगे की रौशनी में जगमगायेंगी। सरकार इन जगहों पर 15 अगस्त तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करेगी। ये इमारतें है;
-बिरजी खान का मकबरा, आर.के.पुरम सेक्टर-3
– बारादारी, कुदेसिया बाग़
– बारा लाओ का गुम्बद, वसंत उद्यान
-गोल गुम्बद, लोदी रोड फ्लाईओवर
-पेक का मकबरा, मुकरबा चौक

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *