दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत

:- सोमवार सुबह 5:37 बजे हिली धरती, नई दिल्ली के आसपास था केंद्र

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह 5:37 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि लोग गहरी नींद से जाग गए और घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और दहशत का माहौल बन गया। भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। इसका केंद्र (एपिक सेंटर) नई दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र बताया जा रहा है। हालांकि, भूकंप से अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

इस भूकंप के झटके मुख्य रूप से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में महसूस किए गए। विशेषज्ञों ने बताया कि 4.O तीव्रता का भूकंप हल्के से मध्यम श्रेणी में आता है, लेकिन इसका केंद्र घनी आबादी वाले क्षेत्र में होने के कारण लोगों में भय का माहौल बन गया।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]