गाजियाबाद कोर्ट में तेंदुए का आतंक, वकीलों ने भागकर बचाई जान


:- लोगों पर मारा झपट्टा, 2 को किया जख्मी

:- वकीलों ने भागकर बचाई जान


गाजियाबाद :- गाजियाबाद कोर्ट परिसर में बुधवार दोपहर एक तेंदुआ घुस गया। उसने पुरानी बिल्डिंग के पास एक वकील और जूता पॉलिश करने वाले पर जानलेवाला हमला कर दिया। जूता पॉलिश करने वाले व्यक्ति के कान पर झपट्टा मारा। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वाणिज्य कर कार्यालय, कचहरी और कलक्ट्रेट के दरवाजों पर ताला लगा दिया गया है। जो लोग कार्यालय में आए थे, वह वहीं पर रुक गए। लोगों को डर लग रहा थी कि बाहर निकले तो कहीं उन पर तेंदुआ हमला न कर दे। तेंदुआ कचहरी में किस तरफ से आया इसको लेकर लोग अलग-अलग तरह की चर्चा करते दिखे।


   तेंदुआ घुसते ही पुरानी बिल्डिंग के सारे कोर्ट रूम खाली कराए गए। बताया जा रहा है कि तेंदुआ करीब 60 मिनट से कोर्ट परिसर में मौजूद है। पूरी कचहरी में दहशत और अफरा – तफरी का माहौल है। वकीलों और कोर्ट परिसर में मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा कि दो वकील फावड़ा और डंडा लेकर तेंदुए को पकडऩे के लिए बिल्डिंग में घूम रहे हैं। तीसरा वकील इसका वीडियो बना रहा था। इसी बीच तेंदुए ने उन पर हमला कर देता है। वहीं, वकील तेंदुआ पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
करीब आधे घंटे के बाद वन विभाग की 12 सदस्यीय टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची। टीम अपने साथ जाल, पिंजरा लेकर आई है। फि लहाल मुख्य कोर्ट बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लोहे का चैनल बंद है। बिल्डिंग के बाहर कोर्ट स्टाफ , कर्मचारी, वकील समेत सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी है। वन विभाग की टीम कोर्ट की मुख्य बिल्डिंग के अंदर दाखिल हो गई है, जिसमें तेंदुआ होना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कोर्ट बिल्डिंग में सीढिय़ों के नीचे तेंदुआ पहली बार देखा गया। लोगों को देखते ही तेंदुआ वहां से भागा। वह लोगों पर झपट्टा मारते हुए भागने लगा। तेंदुए के हमले में एक सिपाही, एक वकील, जूता पॉलिश करने वाला व्यक्ति समेत कई लोग घायल हुए हैं। घटना का एक और वीडियो भी सामने आया है। इसमें तेंदुआ बिल्डिंग में लोहे की ग्रिल के किनारे बैठा दिखाई दे रहा है। तेंदुए की खबर मिलते ही अपने.अपने न्यायालयों में काम कर रहे 15 से ज्यादा जज अपने – अपने रेस्ट रूम,कार्यालय के अंदर चले गए और गेट बंद कर लिए। करीब आधा घंटे बाद पुलिस इस बिल्डिंग में दाखिल हुई। इसके बाद सभी जजों को पुलिस सिक्योरिटी में बिल्डिंग से बाहर निकाला गया।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.