दिल्ली की शराब नीति पर मुखर हुई भाजपा

केजरीवाल से मीनाक्षी लेखी के सवाल,गौतम गंभीर ने लगाए गम्भीर आरोप

नई दिल्ली:- केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति को लेकर दिल्ली के एलजी ने सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद से राजधानी में सियासी भूचाल आ गया है। एक तरफ शुक्रवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित उनके कई नेताओं ने इसे केंद्र सरकार की साजिश बताया तो दूसरी तरफ दोपहर होते होते भारतीय जनता पार्टी भी केजरीवाल सरकार पर हमलावर हो गई।

शुक्रवार को प्रेस वार्ता में भाजपा नेत्री मीनाक्षी लेखी

इसी क्रम में भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल जी ये बताएं कि 25 अक्टूबर 2021 को एक्साइज विभाग ने नोटिस दिया था उन कंपनियों को, जिनको शराब के लाइसेंस दिए गए थे। इस मामले में क्या कार्रवाई हुई? 14 जुलाई 2022 को बिना कैबिनेट नोट के जल्दबाजी में 144.36 करोड़ रुपये की छूट उन्हीं कंपनियों को बिना कानून का पालन किए दी गई? अगर उसके लिए प्रक्रिया को फॉलो नहीं किया जाता तो, वो डिपॉजिट सरकारी खजाने में चला जाता है। लेकिन इस केस में ये 30 करोड़ रुपये बिना किसी अप्रूवल और प्रक्रिया के उस कंपनी को वापस किये गए। मीनाक्षी लेखी ने आगे कहा कि, दिल्ली में गैरकानूनी तरीके से शराब नीति को अपनाया गया। दिल्ली की जनता के साथ धोखाधड़ी हुई है। केजरीवाल जी को इस घोटाले का पूरा ब्योरा तथ्यों के आधार पर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल प्रश्नों के उत्तर न दें ये तो नहीं चलेगा, लोकतंत्र में मतदान पर भरोसा होता है न की मद्यपान पर… दिल्ली में एक गैंग है जो यह सब चला रहा है।

गौतम गंभीर ने बताया ठेकेदारों की सरकार:

भाजपा सांसद गौतम गंभीर(फ़ाइल फ़ोटो)

एक्साइज पॉलिसी को लेकर गौतम गंभीर ने भी आप सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का नाम ठेकेदारों की सरकार और ठेकों की सरकार कर देना चाहिए। आगे उन्होंने कहा जब दिल्ली को ऑक्सीजन की कमी थी तो इन्होंने ठेकों पर लंबी-लंबी लाइनें लगवाई। गंभीर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल इतने बड़े आदमी नहीं है कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। इनसे दिल्ली संभाली नहीं गई, अब पंजाब क्या संभाला जाएगा। उन्होंने दावा किया था कि स्वच्छ शासन और प्रशासन के साथ, बिजली की कीमतों में भारी कमी आएगी। हालांकि, पिछले 8 वर्षों में, दिल्ली के लोग सिर्फ प्रचार ही देख रहे हैं। 

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *