Delhi Murder Case : आफताब का प्यार श्रद्धा के लिए बना आफत

HEADLINES

:- मुंबई से भागकर दिल्ली रहते थे लिव इन में आपसी झगड़े में गला दबाकर हत्या के बाद किए 35 टुकड़े

:- मई में अपनी प्रेमिका की हत्या करने वाला आफताब गिरफ्तार

:- आधी रात को शव के टुकड़े फेंकने घर से निकलता था आफताब

दिल्ली :- दिल्ली से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है। खबर जानकर आपकी रूह कांप सकती है। दरअसल दिल्ली में लिव इन में रहने वाले एक युवक ने अपनी प्रेमिका को दर्दनाक मौत दी। इतना ही नहीं प्रेमी युवक ने प्रेमिका के शव के कई टुकड़े-टुकड़े करके शहर के कई इलाकों में फेंक दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक को हत्या के 5-6 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक का नाम अफताब वहीं युवती का नाम श्रद्धा बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अफताब ने अपने प्रेमिका के शव के करीब 35 टुकड़े किए और उसे रखने के लिए उन्होंने घर में एक नया फ्रिज खरीदकर लाया, ताकि शव को उसमें रखा जाए जिससे शव से बदबू ना आए और मौका देखकर घर से शव के टुकड़ों को बाहर ले जाकर फेंक सकें। दिल्ली पुलिस ने उस हैवान को गिरफ्तार कर लिया। आफताब ने हत्या की साजिश कुछ इस तरह बुनी थी कि उस तक पहुंचने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। आखिरकार 6 महीने बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ा।

जंगल में आधी रात को फेंकता था टुकड़े


आफताब की तस्वीर देखिए तो आपको यकीन नहीं होगा कि यह शख्स इतनी घिनौनी और क्रूर वारदात को अंजाम दे सकता है। इसका पूरा नाम आफताब अमीन पूनावाला है। उसने शव के टुकड़े कर दिल्ली में एक नहीं, कई जगहों पर फेंका था। श्रद्धा महाराष्ट्र के पालघर की रहने वाली थी। आफताब ने पुलिस को चकमा देने की काफी कोशिश की थी। उसे यकीन था कि पुलिस श्रद्धा के शव तक कभी पहुंच नहीं पाएगी और उसका राज हमेशा के लिए राज ही बना रहेगा।

कौन थी श्रद्धा?
26 साल की श्रद्धा मुंबई के मलाड की रहने वाली थी। यहां वह एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी।

अफताब का इतिहास


आफताब अमीन फूड ब्लॉगर है। इंस्टाग्राम पर उसका पर्सनल अकाउंट द हंगरी छोकरो (thehungrychokro) के नाम से है, जबकि उसका फूड ब्लॉग इंस्टाग्राम पर द हंगरी छोकरो_एस्कैपेड्स (thehungrychokro_escapades) नाम से है। अपने पर्सनल ब्लॉग पर उसने आखिरी फोटो 3 मार्च 2019 को पोस्ट किया था। अपने फूड ब्लॉग से उसने आखिरी फोटो 2 फरवरी को पोस्ट किया था।

क्या है पूरी घटना

पुलिस ने जब पूरी घटना का खुलासा किया तो सुनने वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। लोगों को यकीन नहीं हुआ कि कोई इतनी दूर और दर्दनाक मौत अपनी प्रेमिका को दे सकता है। सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक 18 मई को किसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ तो आफताब अमीन पूनावाला ने गला घोंटकर श्रद्धा की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शरीर के 35 टुकड़े किए और उसे रखने के लिए फ्रिज खरीदा। शायद हैवानियत की इस कहानी को पढ़ते समय आपको नेटफ्लिक्स की कोई क्राइम सीरीज याद आ जाए। अगले 18 दिनों तक आफताब आधी रात के बाद घर से निकलता और दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर श्रद्धा के शव के टुकड़े फेंकता। बताते हैं कि करीब 2 किमी जाकर वह जंगल में शवों के टुकड़े फेंकता था जिससे जानवर उसे खा जाएं।

श्रद्धा से संपर्क ना होने से पिता को हुआ शक
श्रद्धा अपने एक क्लासमेट से कॉन्टैक्ट में थी। वह क्लासमेट ही श्रद्धा के पिता विकास मदन वॉकर को जानकारी देता था। जब श्रद्धा ने कई दिन तक अपने क्लासमेट का फोन नहीं उठाया तो उसने श्रद्धा के पिता को जानकारी दी। इस पर पिता ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी कोई अपडेट नहीं मिल रही है। विकास को चिंता होने लगी कहीं उसकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना तो नहीं कट गई इसीलिए विकास बेटी का हालचाल जानने 8 नवंबर को दिल्ली पहुंचे। जब वे उसके घर पहुंचे तो ताला लगा था। उन्होंने महरौली पुलिस में बेटी के अगवा होने की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस मुस्तैदी से श्रद्धा की तलाश में जुट गई।

कहीं लव जिहाद तो नहीं बना श्रद्धा की मौत का कारण


दिल्ली पुलिस ने कहा कि जिस तरह से लड़की की हत्या की गई और टुकड़े फेंके गए, उससे साफ होता है कि आफताब सबूत मिटाने की साजिश में जुटा हुआ था। जब मीडिया ने पुलिस से पूछा कि क्या लव जिहाद के एंगल से भी जांच की जाएगी तो पुलिस ने कहा कि अभी इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]