Delhi News : दिल्ली में बीमारियों का खतरा बढ़ा,सितंबर में आयोजित होगा G-20 शिखर सम्मेलन

:- अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए डीबीसी कर्मचारी


नई दिल्ली :- राष्ट्रीय राजधानी मे बाढ़ और लगातार बारिश के चलते मच्छरजनित बीमारियों का खतरा एक बार फिर बढ़ता नज़र आ रहा है। अब डीबीसी (डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर) कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। पिछले दिनों दिल्ली सरकार ने मच्छचरजनित डेंगू-मलेरिया आदि जैसी बीमारियों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया था। लेकिन अब डीबीसी कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से निगम का यह अभियान अब प्रभावित होता नजर नहीं आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ सितंबर महीने में राजधानी दिल्ली में भारत की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मलेन आयोजित होने जा रहा है।

यहां हम आपको बता दें कि सोमवार सुबह से ही डीबीसी के कर्मचारी सिविक सेंटर के गेट नंबर 5 पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अनिश्चितकालीन हड़ताल और क्रामिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। सुबह 9 बजे से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि इनकी मांगो को नहीं माने जाने की वजह से इन्हें हड़ताल पर बैठना पड़ा है और अब जब तक इनकी मांगों को नहीं माना जाता है। तब तक इनकी हड़ताल जारी रहेगी।
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि 28 साल से वे शोषित होते आ रहे हैं। शुरुआत में उन्हें कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर फील्ड वर्कर के रूप में निगम के कार्यों को लगाया गया था। इसके अनुसार, 10 वर्ष कार्यरत रहने के बाद उन्हें स्थायी कर दिया जाता। लेकिन 2010 में इन्हें फील वर्कर से प्रमोट कर डीबीसी कर्मचारी बना दिया गया लेकिन उन्हें स्थायी नहीं किया गया। उन्हें न मेडिकल की सुविधा मिलती है और न छुट्टियां मिलती हैं, जबकि वे लगातार विभिन्न प्रकार के कार्य करते है। जिनमें उनका मुख्य कार्य डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर का है।

दिल्ली को बीमारी से दूर रखने में डीबीसी कर्मचारियों की है अहम भूमिका

निगम के मच्छरजनित बीमारियों के खिलाफ अभियान में डीबीसी कर्मचारियों की काफी अहम भूमिका है। जहां ये हर दिन 37 हजार घरों में दवाओं का छिड़काव करते हैं, वहीं दूसरी तरफ लगभग 1 लाख घरों की हर दिन जांच भी इनके द्वारा ही की जाती है।