October 13, 2026

Delhi News : देखता रह गया विपक्ष , दिल्ली सेवा बिल को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी

InCollage_20230812_202055326


नई दिल्ली :- मॉनसून सत्र के दौरान संसद में लगातार हंगामे के बीच पारित चार विधेयकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंजूरी दे दी गई है। शनिवार को राष्ट्रपति ने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक पर हस्ताक्षर किए।

बता दें कि इन बिलों में दिल्ली सेवा बिल का विपक्षी गठबंधन ने जमकर विरोध किया था। हालांकि गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार के प्रस्तावित कानून का बचाव किया था, जो राष्ट्रीय राजधानी में नौकरशाहों को नियंत्रित करने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश को खारिज कर देता है। केंद्र और अरविंद केजरीवाल सरकार के बीच आठ साल तक चली खींचतान के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि चुनी हुई सरकार का ही दिल्ली में अफसरों की पोस्टिंग और तबादले पर नियंत्रण होगा। इस बाबत गृह मंत्री ने संविधान का हवाला देते हुए कहा था कि संविधान केंद्र को दिल्ली के लिए कानून बनाने का अधिकार देता है।
आपको बता दें कि बिल पास होने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि यह केवल दिल्ली के लोगों को गुलाम बनाने का प्रयास है। वहीं, इस बिल को पारित करने के लिए 131 सांसदों ने पक्ष में जबकि 102 ने इसके विरोध में मतदान किया।

Author

You may have missed