Baghpat : ट्रेन में दबंग छात्रों की मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

:- वायरल वीडियो किया पीड़ितों ने ट्वीट, पुलिस कार्रवाई में जुटी।

बागपत :- बागपत जनपद क्षेत्र में दिल्ली सहारनपुर रेल मार्ग पर चलती ट्रेन में लाइव मारपीट और गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। स्कूल की ड्रेस में आए कुछ गुण्डातत्वो ने एक युवक की जबरदस्त पिटाई की हैं। सीट पर बैठे युवक को दबंग युवक ने कई थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान ट्रेन में भीड़ तमाशबीन बनी रही,घटना के बाद बागपत पुलिस के ट्विटर हैंडल पर वीडियो ट्वीट कर जीआरपी पुलिस और बागपत पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि मामला 10 अगस्त का है और ट्रेन में मारपीट हुई है, तो मामला जीआरपी का बनता है। लेकिन शिकायतकर्ता आफताब राणा के ट्विटर हैंडल से बागपत पुलिस को भी ट्वीट किया गया है। जिसका संज्ञान लेते हुए बागपत पुलिस ने स्थानीय थाना पुलिस खेकड़ा को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

दरअसल ट्वीट में जिक्र किया गया है कि पीटने वाला युवक खेकड़ा थाना क्षेत्र के रटोल गांव का रहने वाला है। जिसकी चलती ट्रेन में सरेआम जबरदस्त पिटाई की गई है। पिटाई का लाईव वीडियो भी ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया हैं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]