Greater Noida News : इस गैंगस्टर पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई



ग्रेटर नोएडा :- ग्रेटर नोएडा जारचा कोतवाली पुलिस ने कुख्यात बदमाश रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य और टॉप सूटर गैंगस्टर योगेश डबरा पर गैंगस्टर के तहत कार्यवाही करते हुए 36 दुकानों को कुर्क किया है। कुर्क हुई संपत्ति को गैंगस्टर योगेश डबरा ने शासन से चिन्हित कुख्यात बदमाश रणदीप भाटी गैंग के नाम पर अवैध तरीके से अर्जित की थी। पुलिस के आला आधिकारी का कहना है कि योगेश डबरा की 5 करोड़ 40 हजार 75 रुपये की संपत्ति को कुर्क किया है। पुलिस के आला अधिकारी का कहना है कि गैंगस्टर योगेश डबरा पर लगभग दो दर्जन लूट,हत्या,रंगदारी ओर फरौती जैसे मुकदमे दर्ज है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी ऐसे ही जारी रहेगी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]