Bagpat : 2024 में मोदी जी का प्रधानमंत्री बनना तय: सत्यपाल सिंह

भाजपा सांसद ने मुस्लिम समाज के 1500 लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता


बागपत :- उत्तर प्रदेश के बागपत में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बागपत सांसद सतपाल सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे, जहां मुस्लिम समुदाय के करीब 1500 लोगों ने भाजपा सांसद के सामने ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि 2024 में फिर से प्रधानमंत्री मोदी का प्रधानमंत्री बनना बिल्कुल तय है। और बागपत में सांसद सत्यपाल सिंह की जीत भी पक्की है, वहीं उन्होंने कहा कि विपक्ष के पैरों के तले जमीन नहीं बची है। उनकी सिर्फ इक्का-दुक्का सीट आ सकती हैं। भाजपा सांसद ने मंच से बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के बराबर वाला प्रदेश दिल्ली दंगों से दहक रहा था। लेकिन उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद अभी तक कोई दंगा नहीं हुआ है। प्रदेश में योगी सरकार लोगों को एक साथ लेकर चल रही है। और सभी का विकास हो रहा है । वहीं उन्होंने कहा कि जो हमारे साथ है हम उसी के साथ हैं। बागपत के करीब 1500 मुस्लिम लोगों को भाजपा सांसद ने पार्टी की सदस्यता दिलाई । इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]