Maharashtra news : मथुरा के चार साधुओं को बच्चा चोरी के आरोप मे भीड़ ने पीटा

:- महाराष्ट्र के सांगली में पालघर जैसी घटना

:- 6 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Desk report :- देश में पिछले कुछ दिनों से बच्चा चोरी की अफवाह में भीड़ द्वारा पीटे जाने की कई घटना एक के बाद एक सामने आ रही है। एक बार फिर महाराष्ट्र के सांगली जिले में पालघर जैसी घटना सामने आई है। यहां मंगलवार को बच्चा चोरी करने के शक में भीड़ ने चार साधुओं पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। साधु मथुरा के पंचनामा जूना अखाड़े के बताए जा रहे हैं। इस मामले में 6 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना पश्चिमी महाराष्ट्र में जिले की जाट तहसील के लवंगा गांव में हुई। यहां हम आपको बता दें की , महाराष्ट्र के पालघर में भी साल 20220 में एक ऐसी ही घटना सामने आई थी, जहां तीन साधुओं की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। हालांकि इसके बावजूद साधुओं ने इस पर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले चार साधु कर्नाटक के बीजापुर से एक कार से महाराष्ट्र में दाखिल हुए थे और पंढरपुर के तीर्थस्थल की ओर जा रहे थे। मंगलवार को वे कथित तौर पर एक लड़के से रास्ता पूछ रहे थे, तभी कुछ स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया और बच्चा चुराने वाले होने के संदेह में उन पर हमला किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है, जिसमें कुछ लोगों को साधुओं पर लाठी और बेल्ट से हमला करते देखा जा रहा है। जिले के एसपी ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच की बात कही है। उधर, राजनीति के गलियारे में सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. सत्तारूढ़ भाजपा प्रवक्ता राम कदम ने इस घटना को ‘भयावह और बर्बर’ करार दिया और मामले की पूरी जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पालघर में भीड़ ने 2 साधुओं की कर दी थी हत्या

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 16 अप्रैल 2020 को भी ऐसी ही घटना हुई थी। यहां भी बच्चा चोरी के शक में दो साधु समेत 3 लोगों की बेरहमी से पिटाई की गई थी। भीड़ ने 70 साल के साधु कल्पवृक्ष गिरी और 35 साल के साधु सुशील गिरी के साथ उनके ड्राइवर नीलेश तेलगाडे की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में करीब 250 लोगों को गिरफ्तार किया था। दोनों साधु अपनी गाड़ी से मुंबई से सूरत जा रहे थे तभी पालघर के गढ़चिंचले गांव में भीड़ ने उनकी हत्या कर दी थी।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.