October 13, 2026

Noida News : शिक्षा से शिखर तक संस्था ने उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम को भेंट की उत्तराखंड की पारंपरिक पोशाक।

InCollage_20240511_220536308

नोएडा :- शिक्षा की दिशा में कम कर रही संस्था “शिक्षा से शिखर तक” की टीम द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी से नोएडा की पूर्व विधायक रही विमला बाथम से सेक्टर 33 नोएडा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की संस्था की अध्यक्ष रजनी जोशी ने बताया कि बातचीत के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम के सामाजिक वे राजनीति जीवन के लंबे अनुभव से जीवन को प्रेरणा मिली साथ ही संस्था के लिए उनका मार्गदर्शन मिला । इस अवसर पर टीम द्वारा उन्हें उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध पारंपरिक पोशाक पिछोड़ व पहाड़ की सांस्कृतिक धरोहर तिकोनी टोपी सम्मान स्वरूप पहनाई गई।

अध्यक्ष रजनी जोशी ने बताया

“शिक्षा से शिखर तक” एनजीओ की अध्यक्ष रजनी जोशी ने बताया कि बैठक के दौरान नारी शक्तिकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विमला बाथम जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और संस्था के कार्यों की विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उनके द्वारा संस्था के कार्यों की भी प्रशंशा की गई।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष रजनी जोशी, उपाध्यक्ष नीतू कुंडलियां, सचिव नीरज एवं प्रतिमा सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Author

You may have missed