Noida : नृत्य संगीत एवं योग प्रशिक्षण के लिए 15 दिवसीय फ्री कार्यशाला का आयोजन

:- संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, अंजना वेलफेयर सोसाइटी एवं लोक एवं जनजातीय कला एवं संस्कृति संस्थान के सहयोग से किया जा रहा है कार्यशाला का आयोजन

:- पंचशील बालक इंटर कॉलेज सेक्टर 137 नोएडा में किया जाएगा आयोजन

:- 5 जून से 20 जून तक किया जाएगा कार्यशाला का आयोजन

Noida :- अंजना वेलफेयर सोसाइटी एवं लोक एवं जनजातीय कला एवं संस्कृति संस्थान, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से 15 दिन की कार्यशाला “सृजन” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में नृत्य संगीत एवं योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यशालाएं पंचशील बालक इंटर कॉलेज नोएडा में 5 जून से 20 जून तक आयोजित की जाएगी । यह कार्यशाला सभी वर्गों के लिए है जिसने उन्हें भारतीय कला संस्कृति को जानने पहचानने एवं इसमें भविष्य बनाने का अवसर मिलेगा।

माया कुलश्रेष्ठ ने कहा

अंजना वेलफेयर सोसायटी की सचिव कथक नृत्यांगना माया कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हम यह कार्यशाला इसलिए कर रहे हैं कि समाज के हर वर्ग तक भारतीय संस्कृति एवं उसके ज्ञान को आने वाले युवाओं में बांट सकें। युवा भारतीय कला के माध्यम से खुद को संवार सकते है, उसके बाद मंचीय अवसर, स्कॉलरशिप के माध्यम से खुद को संवारने का मौका दिया जाएगा। आगे जानकारी देते हुए माया कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इस 15 दिवसीय कार्यशाला के लिए नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन 8979681312 पर किया जा सकता है। और कार्यशाला प्रतिदिन सुबह 9:30 से 12:00 बजे तक होगी।

हम कर चुके हैं 500 से अधिक निशुल्क आयोजन : मनीष कुमार

अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा इन बच्चों में असीम क्षमता होती है हम संस्था के माध्यम से विगत 10 सालो में 500 से अधिक आयोजन कर चुके है यह आयोजन पूर्णता निशुल्क रहते है। जिसमे समाज के किसी भी वर्ग के विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते है।अतुल दिवेदी निर्देशक लोक एवं जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान ने कहा की हमारा उद्देश्य हर बच्चे को हमारी भारतीय कला एवं संस्कृति से अवगत कराने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित रहे

इस मौके पर उपस्थित अतिथियों में रविदिप सिंह चाहर ,आईजी प्रिज़न एंड रेजिडेंट कमिश्नर पांडिचेरी मुख्य अतिथि , विशिष्ठ अतिथि डॉक्टर नीरज टंडन सर ,एंड सीए अतुल अग्रवाल जी की उपस्थिति रही। रविदीप सिंह चाहर ने कहा लोक एवं जनजाति विभाग उतरप्रदेश एवम अंजना वेलफेयर सोसाइटी का ये कदम सराहनीय है ,इस तरह कार्यशाला बच्चो के मानसिक विकास के साथ साथ भविष्य के भी कई रास्ते खोलती है।सीए अतुल अग्रवाल कहते है अंजना वेलफेयर नोएडा में इस तरह के कार्यक्रम कर कोशिश करती है भारतीय कला संस्कृति को युवती तक पहुंचना ही इसका उद्देश है।प्रधानाध्यापक नीरज टंडन ने कहा नई शिक्षा नीति भी कला को शिक्षा से जोड़ने की बात कहती है ।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]