शराब, कहासुनी और फिर खूनी खेल! नोएडा के पीजी में असम की महक अहमद की बेरहमी से हत्या, आरोपी फरार।

Noida: नोएडा के बरौला में एक PG के बंद कमरे से 19 वर्षीय महक अहमद का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में शराब के दौरान हुई कहासुनी के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। वारदात के बाद मुख्य संदिग्ध रमन फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | नोएडा के बरौला गांव में एक पीजी (Paying Guest) के अंदर असम की 19 वर्षीय युवती महक अहमद की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई है। उसका लहूलुहान शव उसी फ्लोर पर रहने वाले पड़ोसी युवक के बंद कमरे से बरामद हुआ, जो घटना के बाद से फरार है। यह सनसनीखेज वारदात 10 अगस्त 2026 को उस वक्त सामने आई जब कमरे से भीषण दुर्गंध आने के बाद पुलिस ने ताला तोड़ा। बता दें कि इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड की सिलसिलेवार जानकारी इस प्रकार है कि मृतका की पहचान 19 वर्षीय महक अहमद के रूप में हुई है,जो मूल रूप से डिब्रूगढ़, असम की रहने वाली थी।महक 12वीं पास थी और करीब तीन सप्ताह पहले अपने माता-पिता को बिना बताए नोएडा आई थी। वह सेक्टर-49 के बरौला गांव स्थित एक पीजी में अपनी 18 वर्षीय सहेली संजना के साथ पहली मंजिल पर रह रही थी।

हत्याकांड की वजह!

मुख्य संदिग्ध की पहचान रमन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कटिहार, बिहार का रहने वाला है और उसी फ्लोर पर रहता था। वह बीटेक पास है और पूर्व में आईटी कंपनी में काम कर चुका है, लेकिन फिलहाल बेरोजगार था।पुलिस जांच के अनुसार, 8 अगस्त की रात महक और उसकी सहेली लॉबी में टहल रही थीं, जबकि रमन कमरे के बाहर बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी हुई थी।9 अगस्त को महक की सहेली संजना किसी काम से बाहर गई थी। जब वह वापस लौटी, तो महक गायब थी और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। संजना को लगा कि महक अक्सर की तरह कहीं बाहर गई होगी। कुछ घंटों बाद पीजी के अन्य किरायेदारों को रमन के कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी, जिस पर बाहर से ताला लटका हुआ था। किरायेदारों ने तुरंत मकान मालिक सार्थक बंसल को सूचित किया।10 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे की डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब कमरे का ताला तोड़ा, तो अंदर महक का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था, जिसके शरीर पर धारदार हथियार से सिलसिलेवार वार किए गए थे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर बुलाई गई फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं।मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर उसकी कॉल डिटेल्स (CDR) और चैट खंगाली जा रही हैं।पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर आरोपी रमन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी हैं।

Author