कांवड़ यात्रा 2026 : नोएडा में हाई-टेक सुरक्षा घेरा, कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और डीएम मेधा रूपम ने खुद परखा शिवभक्तों का भोजन।

सावन की कांवड़ यात्रा 2026 के बीच नोएडा में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और डीएम मेधा रूपम ने खुद कांवड़ मार्ग और शिविरों का निरीक्षण कर सुरक्षा, भोजन की गुणवत्ता और शिवभक्तों की सुविधाओं का जायजा लिया।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | सावन के पावन महीने में चल रही कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए नोएडा प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कानून व्यवस्था और कांवड़ियों की सुविधाओं का जायजा लेने के लिए खुद नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और जिला अधिकारी (डीएम) मेधा रूपम ने शनिवार को शनि मंदिर और चिल्ला बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया। दोनों महिला आला अधिकारियों ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्थाएं देखीं, बल्कि शिविरों में जाकर शिवभक्तों का हालचाल भी जाना। बता दें कि कांवड़ यात्रा के रूट पर सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए जिले में 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को चौबीसों घंटे ड्यूटी पर लगाया गया है।सुरक्षा और कांवड़ियों की त्वरित मदद के लिए पूरे मार्ग पर 34 अतिरिक्त पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं।संवेदनशील इलाकों और बॉर्डर पर संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।नोएडा के सभी प्रमुख कांवड़ मार्गों और चौराहों को डिजिटल सर्विलांस से जोड़ दिया गया है।भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए आसमान से ड्रोन कैमरों के जरिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।चिल्ला बॉर्डर, शनि मंदिर और एक्सप्रेसवे से सटे रास्तों पर सैकड़ों CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनका सीधा कंट्रोल रूम से लाइव फीड लिया जा रहा है।

दूषित भोजन पर अधिकारियों की ‘स्पेशल नजर’!

इस बार नोएडा प्रशासन का सबसे ज्यादा जोर कांवड़ियों के स्वास्थ्य पर है।पुलिस कमिश्नर और डीएम खुद इस बात की बारीकी से जांच कर रहे हैं कि कांवड़ शिविरों में मिलने वाला भोजन पूरी तरह शुद्ध हो।अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं कि शिवभक्तों को किसी भी हाल में दूषित खाद्य पदार्थ या बासी सामग्री न परोसी जाए। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें भी अलर्ट पर हैं।

दिल्ली-राजस्थान के शिवभक्तों के लिए शनि मंदिर में महापड़ाव!

चिल्ला बॉर्डर के पास स्थित शनि मंदिर को एक बड़े सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश की ओर आगे बढ़ने वाले शिवभक्तों के लिए यहां विशाल विश्राम स्थल बनाया गया है।यहां कांवड़ियों के लिए शुद्ध पेयजल, मेडिकल कैंप, विश्राम करने के लिए गद्दे और गर्म पानी की उचित व्यवस्था की गई है ताकि लंबी दूरी तय कर रहे भक्तों को थकान से राहत मिल सके।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]