October 13, 2026

पैरोल खत्म , राम रहीम की हुई सुनेरिया जेल वापसी

IMG_20230821_173546

बागपत।
बागपत के डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा से गुरमीत राम रहीम को 30 दिन का पैरोल पूरा होने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया जा रहा है। गुरमीत राम रहीम को 30 दिन का पैरोल मिलने के बाद वह बागपत के बरनावा आश्रम में रह रहे थे। आज पैरोल खत्म हुआ तो उन्हें हरियाणा और यूपी पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुनारिया जेल के लिए लेकर रवाना हो गई है।

आपको बता दे कि, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे है। 30 दिन का पैरोल मिलने के बाद वह अपने सबसे पसंदीदा आश्रम बागपत के बरनावा पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 30 दिन का पैरोल पूरा किया। पैरोल पूरा होने के बाद वह सुनेरिया जेल के लिए रवाना हो गए। आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ ओर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस राम रहीम को लेकर सुनारिया जेल के लिए रवाना हुई। 20 जुलाई को गुरमीत राम रहीम पैरोल मिलने के बाद बागपत के बरनावा आश्रम पहुंचे थे। आज 20 अगस्त को उनका जब पैरोल पूरा हुआ तो उन्हें सुनारिया जेल के लिए ले जाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर बरनावा आश्रम के पास भारी पुलिस बल की तैनाती रही।

Author

You may have missed