October 11, 2026

दिल्ली में गरजे राहुल गांधी: सत्ता में आए तो फाड़कर डस्टबिन में फेंक देंगे अग्निवीर स्कीम

IMG_20240523_155242

नई दिल्ली।
राहुल गांधी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार के लिए दिलशाद गार्डन में गुरुवार को एक जनसभा की। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।
राहुल गांधी ने कहा कि इस चुनाव में लड़ाई संविधान को बचाने की है। राहुल गांधी ने कहा कि कन्हैया में किसानों की समझ है, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की भी समझ है. अगर कन्हैया मुझसे कहें कि मैं बायोलॉजिकल नहीं हूं, मुझे परमात्मा ने भेजा है तो मैं कहूंगा कि भाई ये बात बाहर मत कह देना, लेकिन मोदीजी कहते हैं कि मैं बायोलॉजिकल नहीं हूं, मुझे परमात्मा ने भेजा है। पीएम की ऐसी बात पर चमचे वाहवाही करते हैं। जब देश में कोरोना से लोग दम तोड़ रहे थे तो ये थाली बजाने और टॉर्च जलाने को कह रहे थे।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि परमात्मा को जिन्होंने भेजा है वह सिर्फ 22 लोगों के लिए काम करते हैं। गरीब जनता 24 घंटा हाथ जोड़कर कर्जमाफी मांगे, शिक्षा मांगे नरेंद्र मोदी सिर्फ देखते रहते हैं। वह सिर्फ अंबानी और अडानी के लिए योजना लाते हैं। सिर्फ उद्योगपतियों का कर्ज माफ करते हैं। राहुल ने अग्निवीर स्कीम का जिक्र करते हुए कहा कि यह सेना के खिलाफ है। हम जीते तो इसे फाड़कर डस्टबीन में फेंकने वाले हैं। पहला काम, हम इसे खत्म करने वाले हैं। ये नरेंद्र मोदी जी लाए, ये सेना नहीं लाई। इसलिए हम इसे खत्म करेंगे।

महालक्ष्मी योजना का किया जिक्र:

राहुल गांधी ने कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि 4 जून के बाद जब इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो जो भी गरीब परिवार है, गरीबी रेखा से नीचे वाले सभी परिवारों की लिस्ट बनेगी। करोड़ों लोगों के नाम आएंगे, उसके बाद हम हर परिवार में से एक महिला को चुनेंगे। इसके बाद इन परिवार की महिलाओं के खाते में 4 जुलाई को 8500 रुपये ट्रांसफर हो जाएगा। हम हर महीने महिलाओं के खाते में 8500 रुपये खटाखट भेजते रहेंगे।

Author

You may have missed