व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन (WCIA) के चेयरमैन बने राजेश भारद्वाज

✍️ योगेश राणा


:- राजेश भारद्वाज को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

नोएडा :– व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन (WCIA) ने राजेश भारद्वाज को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है। यह नियुक्ति WCIA के अध्यक्ष और DCCI के जॉइंट सेक्रेटरी स्क्वॉर्डन लीडर अभय प्रताप सिंह (सेनि.) द्वारा की गई। उन्होंने राजेश भारद्वाज के नोएडा स्थित आवास पर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए भरोसा जताया कि वे खिलाड़ियों के कल्याण और खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राजेश भारद्वाज का योगदान

4 जनवरी 2024 को DCCI (डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया) के चेयरमैन कॉर्पोरेट अफेयर्स एंड कम्युनिकेशन का पद संभालने के बाद उन्होंने कई अहम कदम उठाए।

फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट सीरीज :भारत-इंग्लैंड सीरीज (अहमदाबाद, 2024) में भारतीय टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की।

श्रीलंका के साथ 5 मैचों की T-20 सीरीज (ग्रेटर नोएडा, 2024) में भारत ने 5-0 से जीत हासिल की।

राष्ट्रीय टूर्नामेंट :अक्टूबर 2024 में उदयपुर में 24 राज्यों की टीमों का राष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित।

फरवरी 2025 में ग्वालियर में चौथी राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन।

कॉर्पोरेट्स से सीएसआर फंड और स्पॉन्सरशिप लाने में सफलता

राजेश भारद्वाज ने खिलाड़ियों के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसी कोचिंग, पांच सितारा होटलों में ठहरने और वातानुकूलित बसों की सुविधाओं की वकालत की।उन्होंने बड़े कॉर्पोरेट्स से सीएसआर फंड और स्पॉन्सरशिप लाने में सफलता हासिल की।स्पॉन्सरशिप में एपीएल एपोलो, फिनोलेक्स पाइप्स, जिंदल ग्रुप और अन्य कंपनियां शामिल हैं।जल्द ही जेके टायर, मैंकाइंड फार्मा और अन्य कंपनियों के जुड़ने की संभावना है।

आगामी योजनाएं

पीडी चैंपियंस ट्रॉफी (श्रीलंका) : भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, और श्रीलंका की टीमें भाग ले रही हैं।

राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप (ग्वालियर): 5 से 15 फरवरी, 2025 तक 18 राज्यों की टीमें और 250 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

राजेश भारद्वाज ने कहा कि व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ियों को मुख्यधारा के क्रिकेटरों जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उनकी मेहनत और समर्पण से यह खेल और इसके खिलाड़ी नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.