नोएडा में रईसजादों की रफ्तार का कहर, 5 लोगों पर चढ़ा दी BMW , 2 की मौत

नोएडा।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार की सुबह बेहद ही भयावह ख़बर के साथ हुई । यहां एक तेज़ रफ़्तार BMW कार का कहर कुछ ऐसा बरपा कि दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग अभी ज़िंदगी और मौत के बीच की स्थिति से जूझ रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर 24 क्षेत्रान्तर्गत सुबह करीब 6ः00 बजे के आसपास एक ई रिक्शा यूपी 16 JT 4052 जिसमें ड्राइवर समेत कुल पांच लोग सवार थे। सिटी सेंटर से 12-22 की तरफ जा रहा था। सुमित्रा हॉस्पिटल के सामने एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू HR 26 EB 7770 ने पीछे से ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

हादसे में मोहम्मद मुस्तफा पुत्र कदम रसूल उम्र 50 वर्ष, रश्मि स्टाफ नर्स मेट्रो हास्पिटल उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई जबकि राजेंद्र पुत्र रामदास निवासी गिझौड रिक्शा चालक उम्र 45 वर्ष, पवन उम्र 27 वर्ष, सूरज उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका सेक्टर 110 स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां इनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

2 हिरासत में , 1 फरार:

पुलिस ने बीएमडब्ल्यू में सवार तुषार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी बी-62 सेक्टर 41 थाना सेक्टर 39 नोएडा, आदि पुत्र संदीप बत्रा निवासी बी -39 सेक्टर 41 को थाना सेक्टर 39 पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एक व्यक्ति अमन सिसौदिया पुत्र अजय सिसौदिया निवासी ए -93, सेक्टर 41, थाना सेक्टर 39, नोएडा मौके से फरार हो गया है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]