नगर निगम की शाहदरा साउथ जोन कार्यालय में कुत्ते और बंदरों का आतंक


पूर्वी दिल्ली।
राजधानी दिल्ली में आवारा कुत्ते और बंदरों के आतंक चरम पर है। आए दिन बच्चे और बुजुर्गों के ऊपर इनके हमलों की खबरें आम हो चली हैं। इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी लगातार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का खेल भी खेला जा रहा है। बावजूद इसके इस समस्या पर निगम अधिकारियों ने आंख कान बन्द किए हुए हैं। हालात ये हो चलें हैं कि अब आवारा कुत्तों और बंदरों के कब्ज़ा निगम ऑफिस पर भी हो चला है। ताज़ा तस्वीर शाहदरा साउथ जोन कार्यालय में देखने को मिली है। यहां बड़ी संख्या में बंदर और कुत्तों का अधिकांश दफ्तरों के आगे जमावड़ा लगा रहता है। आम आदमी तो छोड़ो निगम कर्मचारियों को भी कभी कभी दफ्तरों में घुसने के लिए गार्ड का सहारा लेना पड़ता है।
ताज़्ज़ुब की बात तो ये है कि निगम के जिस विभाग को आवारा कुत्ते पकड़ने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है , उसके कार्यालय के सामने खुद आवारा कुत्ते आराम फरमा रहे होते हैं। यही हाल बंदरों के है। निगम के जोन कार्यालय में पहली मंजिल, दूसरी मंजिल, सीढ़ियों और खिड़कियों पर बंदरों अपना क़ब्ज़ा करा हुआ है। कर्मचारी ,फरियादी , सुरक्षा गार्ड सब के सब इनके आतंक से पीड़ित हैं, लेकिन निगम के अधिकारियों ने इस बाबत कोई ठोस रणनीति अभी तक तय ही नहीं की है।