Noida : नोएडा में 3 अंतरराज्यीय लुटेरों गिरफ्तार


नोएडा :- गौतम बुध नगर कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस ने पूना और महाराष्ट्र के बाद दिल्ली एनसीआर में लूट की घटना करने वाले तीन अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ये लूट की घटना के बाद बाइक बदल देते थे। ये राह चलते महिलाओं और पुरुषों से चेन स्नेचिंग करते थे। इनके खिलाफ महाराष्ट्र और एनसीआर में 65 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। नोएडा में 10 से ज्यादा घटना कर चुके है। इनका एक साथी फ रार है।

एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया


    एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि इनके पास से सोने की चेन जो की करीब 12 तोला की बरामद गई है। जिसकी कीमत आठ लाख के आसपास है। इसके अलावा 8000 रुपए नकद, 01 मोटर साइकिल पेशन प्रो रंग काला, 02 स्कूटी बरामद हुई हैं यह वही गाड़ियां है जिनको ये बदल-बदल कर घटना को अंजाम देते थे। इनकी पहचान दीपक कुमार सिंह इस पर करीब 50 मुकदमे दर्ज है। रवि और नवीन कुमार के रूप में हुई है। इनका एक साथी सचिन अभी फरार है। ये लोग नोएडा के फेज 2 में रहते थे यहां इन लोगों ने 2500 रुपए में किराए का कमरा लिया था। यही लूटपाट की घटना करने की योजना बनाते थे। उन्होंने बताया कि ये लोग गाड़ी बदल बदलकर घटनाओं को अंजाम देते थे। गैंग के सदस्यों के द्वारा पूना, महाराष्ट्र में भी काफी घटना को अंजाम दिया है। इनसे पूछताछ के बाद एक सुनार को गिरफ्तार किया गया है। जोकि इनसे चोरी का मॉल खरीदता था। इनके खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम की कार्यवाही की जायेगी। लूटपाट करते हुए इन बदमाशों की छह फुटेज सीसीटीवी में कैद है इनके द्वारा दिल्ली में करीब 30 से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। दिल्ली पुलिस को भी इनकी तलाश थी। इस गैंग के एक अन्य सदस्य की तलाश की जा रही है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]