Shalini Singh का बड़ा ऐलान, Noida Stadium से तैयार होंगे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज।

नेशनल से इंटरनेशनल तक, खिलाड़ियों को मिलेगी फ्री आर्चरी सुविधा : शालिनी सिंह

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

नोएडा। नोएडा स्टेडियम स्थित आर्चरी ग्राउंड में पिनाका आर्चरी अकादमी का विधिवत शुभारंभ हवन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अकादमी का संचालन अजीत कुमार सिंह आर्चरी अकादमी के सहयोग से किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि शालिनी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डीडीआरडब्लूए के अध्यक्ष एन. पी. सिंह, सामाजिक संस्था सखा – एक पहल की अध्यक्षा विभा चुघ तथा ओमवीर यादव ने संयुक्त रूप से अकादमी का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शालिनी सिंह ने कहा कि आने वाले समय में नोएडा खेलों का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नोएडा स्टेडियम का यह आर्चरी ग्राउंड प्रदेश और देश को उत्कृष्ट तीरंदाज देगा। उन्होंने बताया कि अकादमी में खिलाड़ियों को खान-पान, आधुनिक प्रशिक्षण, उच्च गुणवत्ता के उपकरण एवं अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएंगी।

शालिनी सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए घोषणा की कि नेशनल क्वालिफायर खेलने वाले खिलाड़ियों को तीर एवं आवश्यक उपकरण प्रदान किए जाएंगे, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले खिलाड़ियों को संपूर्ण आर्चरी किट उपहार स्वरूप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पैरा खिलाड़ियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी और आर्थिक रूप से कमजोर पैरा खिलाड़ियों को नि:शुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही खिलाड़ियों के लिए रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक निःशुल्क प्रैक्टिस की सुविधा भी दी जाएगी।

पिनाका आर्चरी अकादमी का संचालन बालम सिंह खानी द्वारा किया जाएगा, जबकि इसका नेतृत्व युवा क्रांति सेना के चेयरमैन लोकेश चौहान एवं अध्यक्ष अविनाश सिंह करेंगे। इस अवसर पर युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि यह अकादमी क्षेत्र के युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करेगी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सशक्त मंच प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में राजेंद्र चौहान, जितेंद्र चौहान, राजेश अम्बावता, गिरीश मिश्रा, दीपक शंखधर, विनोद चौहान, सोनू राणा, चंदन सिंह खानी, कौशल्या, मालिनी खानी, वीरेंद्र, अभिषेक, मोहिका, नैन्सी, भूमि, श्रेयण, उत्कर्ष, आर्यना, गौरव, लोरी, सौरभ, हिमांशु, हर्ष सहित अनेक गणमान्य लोग, खिलाड़ी एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]