Noida News : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाख की ठगी, थाना बिसरख पुलिस ने 3 शातिर गिरफ्तार।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

थाना बिसरख पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो भोले-भाले लोगों को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाकर उनसे मोटी रकम वसूलते थे और इस मामले में पुलिस ने अश्वनी सारस्वत (गाजियाबाद), पवन चौधरी (आगरा) और आकिल उर्फ अयान (गाजियाबाद) को गिरफतार किया है और पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज बरामद किए हैं जिनमें शामिल हैं 08 फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और 03 फर्जी रेलवे रबर मोहरें,फर्जी आधार कार्ड,कैरेक्टर सर्टिफिकेट और मेडिकल कार्ड,दस्तावेज तैयार करने के उपकरण सीपीयू,मॉनिटर,प्रिंटर और मोबाइल फोन,बिना नंबर की एक स्कूटी (जिसे एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है)।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने क्या कुछ बताया!

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया आरोपियों ने वादी से रेलवे में नौकरी के नाम पर 8 लाख रुपये हड़प लिए और उसे एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया और इसी मामले में इन अभियुक्तों के खिलाफ थाना बिसरख में मु0अ0सं0 103/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं (धोखाधड़ी और जालसाजी) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों और अन्य पीड़ितों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.