Girl’s body found hanging in Oyo Hotel noida : ओयो होटल में लटका मिला युवती का शव

परिजनों ने लगाया पुलिस कर्मी पर रेप और हत्या का आरोप

घटना से पहले का वीडियो भी आया चर्चा में

नोएडा:- नोएडा के एक ओयो होटल के कमरे में एक युवती का शव फंदे लटका मिला। प्रथम द्रष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मां रही है,लेकिन युवती के परीजनों ने इसे हत्या बताकर हंगामा भी किया। 

मामला फेस 3 थाना क्षेत्र के सेक्टर 70 का है,जहां पैराडाइज इन् नाम के ओयो होटल के एक कमरे में एक युवती का शव फंदे से लटका देख होटलकर्मियों में हड़कंप मच गया। होटल की तरफ से तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जाँच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान अमृता कुमारी (26) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गाज़ियाबाद की रहने वाली अमृता एडोब कम्पनी में टेक्निकल एनालिस्ट के पद पर कार्यरत थी।

परिजनों का हंगामा पुलिसकर्मी पर आरोप:

अमृता के परिजनों ने फेज तीन सेक्टर 70  पुलिस थाने में हंगामा किया। परिजनों ने नोएडा में तैनात आकाश तोमर नामक पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म करने और उसकी हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि अमृता की ऑडियो रिकार्डिंग उसके पास है। परिजनों के अनुसार इस ऑडियो रिकार्डिंग में वह खुद को बचा लेने की गुहार लगा रही है। परिजनों का कहना है कि अमृता नाइट ड्यूटी के लिए गाजियाबाद से नोएडा के लिए निकली थी। 

वीडियो में भी है आकाश का नाम:

घटना से पहले की जिस वीडियो का दावा किया जा रहा है ,उसमें भी युवती कह रही है कि अर्जुन मुझे बचा लो,आकाश ने मुझे फंसा दिया। यही नहीं कुछ व्हाट्सएप के स्क्रीन शॉट भी सामने आए हैं। फिलहाल पुलिस ने जांच के लिए तकनीकी एक्सपर्ट और फोरेंसिक टीम को भेज दिया है।

क्या कहती है पुलिस:

महिला सुरक्षा एडिशनल डीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहली अगस्त को अर्पिता ने ओयो होटल सेक्टर 70 में कमरा बुक किया था। दूसरे दिन कमरा नहीं खुलने पर होटल कर्मियों ने कमरे का दरवाजा खोला तो अमृता का शव पंखे से लटका मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस हर एक बिंदु से मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *