Noida News : जेवर में विकास की नई रफ्तार, सीएम योगी बोले- अब यूपी में मंगलराज

जेवर में विकास की नई उड़ान शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15,023 करोड़ की इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर परियोजनाओं की आधारशिला रखकर क्षेत्र को वैश्विक निवेश का बड़ा केंद्र बना दिया। हजारों किसानों की मौजूदगी में हुए इस ऐतिहासिक कार्यक्रम ने जेवर के भविष्य को नई दिशा दी।

गौतमबुद्धनगर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जेवर को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए 15,023 करोड़ रुपये की लागत वाली दो बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला रखी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर-10 में अंबर इंटरप्राइजेज एवं एस्केंट सर्किट की इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और सेक्टर-8 में ‘सेल’ के सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास किया गया। बता दें कि इस ऐतिहासिक अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा, कि”यह केवल परियोजनाओं का शुभारंभ नहीं, बल्कि क्षेत्र के किसानों के त्याग और विश्वास का सम्मान है। जिन किसानों ने अपनी भूमि राष्ट्र निर्माण के लिए दी, आज उसी का परिणाम है कि जेवर वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बन चुका है। किसानों की वजह से जेवर हकीकत का ‘जेवर’ बन गया है और उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ये इकाइयां लाखों परिवारों के जीवन में समृद्धि का नया अध्याय लिखेंगी। कार्यक्रम में मौजूद करीब 10 हजार किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया और क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास के लिए आभार जताया।”सीएम योगी बोले- यूपी में अब जंगलराज नहीं, मंगलराज,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा एक समय था जब यूपी की पहचान जंगलराज, भय और अराजकता से थी। निवेशक आने से कतराते थे। लेकिन आज प्रदेश ने उस दौर को पीछे छोड़ दिया है। अब यहां सुशासन, सुरक्षा और विकास का ‘मंगलराज’ है और उन्होंने कहा कि कानून का राज और निवेशकों का विश्वास ही यूपी को देश की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था बना रहा है और”जेवर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां कभी केवल संभावनाएं थीं, आज वहां विश्वस्तरीय एयरपोर्ट, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर ऊर्जा की परियोजनाएं साकार हो रही हैं सीएम योगी‌। इन परियोजनाओं में कोरिया के साथ संयुक्त उद्यम के माध्यम से अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इससे हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। जेवर इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर मैन्युफैक्चरिंग का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा और केंद्रीय रेल एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा”पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण में वैश्विक शक्ति बन रहा है। जेवर की यह इकाई देश को आत्मनिर्भर बनाएगी। वहीं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा”यूपी आज सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य है। जेवर का औद्योगिक इकोसिस्टम पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप आधुनिक विकास का उदाहरण है। विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट,फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, लॉजिस्टिक हब के बाद अब इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर मैन्युफैक्चरिंग से जेवर विश्वस्तरीय औद्योगिक केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा, “विकास की इस यात्रा में किसानों का योगदान स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।”

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]