Mulayam Singh Yadav health update : मुलायम सिंह यादव की सेहत चिंताजनक , गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में है भर्ती

HEADLINES

:- मुलायम सिंह यादव की सेहत में मामूली सुधार हालत चिंताजनक

:- गुरुग्राम मेदांता अस्पताल में भर्ती

:- अस्पताल के बाहर समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

गुरुग्राम :- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मुलायम सिंह यादव के लिए दुआओं का दौर जारी है। सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि उनकी हालत में कोई सुधार नहीं है। उनका इलाज विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा किया जा रहा है।

अस्पताल के बाहर चाहने वाले कर रहे हैं दुआएं

मुलायम सिंह 24 घंटे डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं। उधर, नेताजी मुलायम सिंह यादव के चाहने वाले उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए दुआएं कर रहे हैं। मेदांता अस्पताल के बाहर लगातार पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। साथ ही दुआओं का दौर जारी है वहीं, डिंपल यादव मुलायम सिंह का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची हैं।

बहुत मिलनसार हैं मुलायम सिंह यादव
मुलायम सिंह यादव बहुत ही मिलनसार और अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल रखने वाले नेता हैं। राजनीति के जानकार और मुलायम सिंह यादव के करीब है लोगों को कहना है कि नेताजी मुलायम सिंह यादव अपने लोगों और कार्यकर्ताओं का हमेशा ध्यान रखते हैं। वह पार्टी के हर कार्यकर्ताओं की समस्या को ध्यान से सुनते हैं यह उनकी विशेषता है। मुलायम सिंह यादव जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि वह देश ही नहीं दुनिया के बड़े नेता हैं। वह छोटे से छोटे कार्यकर्ता से मिलते हैं और उसका हाल चाल जानते हैं।

लगभग 3-4 साल से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत चल रही है गड़बड़
यहां हम आपको बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत करीब तीन साल से गड़बड़ चल रही है। वह महीने में कभी दो बार तो कभी एक बार जांच के लिए अस्पताल में भर्ती होते रहे हैं। लेकिन, अगस्त महीने से उनकी हालत में लगातार गिरावट हुई है। मुलायम सिंह यादव को प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या बताई जाती है। इस वजह से वह लगातार मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञों की निगरानी में रहते हैं। लखनऊ रहने पर किसी तरह की समस्या होने पर यहां के अस्पताल में दिखाते हैं। इससे पहले उन्हें 15 जून को मेदांता में भर्ती कराया गया था। जहां रुटीन जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद से लगातार उन्हें किसी न किसी तरह की समस्या बनी रहती है । उनकी पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद उन्हें कई तरह की अन्य समस्याएं भी हो गई थीं। इस वजह से वह ज्यादातर वक्त दिल्ली में रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]