Noida Haat : रविवार को सरस मेले में उमड़ा जनसैलाब, कार पार्किंग के लिए भी हुई मशक्कत


नोएडा :- ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान द्वारा आयोजित सरस आजीविका सरस मेले में दसवें दिन लोगों, विशेषकर महिलाओं तथा युवतियों ने जमकर खरीददारी की। रविवार को छुट्टी के दिन लोग बड़ी संख्या में नोएडा हार्ट में आयोजित सरस मेला देखने पहुंचे शाम के समय लोगों की संख्या इतनी बढ़ गई कि लोगों को कार पार्किंग के लिए मशक्कत करनी पड़ी। मेले में सभी राज्यों के उत्पादों की जमकर खरीददारी हुई। मेले में रविवार को विभिन्न राज्यों के आकर्षक उत्पादों, खासकर हैंडलूम तथा हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट्स की जमकर खरीददारी की गई। आंध्र प्रदेश की नर्रा सुनीथा के समूह विनायका के फूड प्रोडक्ट्स की लोगों ने जमकर खरीददारी की। आंध्रा के ही के. रेवाथी के हैंडीक्राफ्ट उत्पाद जैसे वुड कार्विंग लोगों की खसी पसंद बने। असम की सविता के समूह के हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की खासी धूम रही। असम से ही पम्पी तलुकदार के मां लक्ष्मी समूह के हैंडीक्राफ्ट के बम्बू प्रोडक्ट्स की महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। उधर बिहार के सत्तू लोगों की पसंद बने। छत्तीसगढ़ के मसाले लोगों को खूब भा रहे हैं। छत्तीसगढ़ से ही पदमावती झारा के जय बुद्धि मां समूह के हैंडीक्राफ्ट बैल मेटल ने खासी धूम मचा रखी है। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों के महिला समूहों के द्वारा निर्मित उत्पादों की भी लोगों ने जमकर खरीददारी की। हैंडीक्राफ्ट, ज्वैलरी और होम डेकोर के प्रोडक्ट्स के रूप में आंध्र प्रदेश की पर्ल ज्वैलरी, वूडन उत्पाद, आसाम का वाटर हायजिनिथ हैंड बैग और योगामैट, बिहार से लाहकी चूड़ी, मधुबनी पेंटिंग और सिक्की क्राफ्ट्स, छत्तीसगढ़ से बेलमेटल प्रोडक्ट्स, मडमिरर वर्क और डोरी वर्क गुजरात से, हरियाणा, का टेरा कोटा, झारखंड की ट्राइबल ज्वैलरी, कर्नाटक का चन्ननपटना खिलौना मेले में उपलब्ध हैं।
सरस आजीविका मेला 2023 में कुछ उत्कृष्ट प्रदर्शन जो हैंडलूम, साड़ी और ड्रेस मेटिरियल में विभिन्न राज्यों से हैं, जनमें टसर की साड़ियां, बाघ प्रिंट, गुजरात की पटोला साड़ियां, काथा की साड़ियां, राजस्थानी प्रिंट, चंदेरी साड़ियां। हिमाचल उत्तराखंड के ऊनी उत्पाद व हैंडलूम के विभिन्न उत्पाद, झारखंड के पलाश उत्पाद व प्राकृतिक खाद्य सहित मेले में पूरे भारत की ग्रामीण संस्कृति के विविधता भरे उत्पाद उपलब्ध हैं। सरस मेले में दसवें दिन बिहार के कलाकारों ने मंच पर रामचरितमानस की गरिमामयी प्रस्तुति से दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। इसके साथ ही अन्य सांस्कृतिक आयोजनों ने भी मंच की शोभा बढ़ाई।
इसके साथ ही इंडिया फूड कोर्ट सरस आजीविका मेले में आकर्षण का केंद्र बना है। जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों के व्यंजन परोसे जा रहे हैं। इस बार महत्त्वपूर्ण इंडिया फूड कोर्ट में देश भर के 20 राज्यों की 80 गृहणियों का समूह ने अपने प्रदेश के प्रसिद्ध क्षेत्रीय व्यंजनों के स्टाल लगाए हैं, जिनमें हर प्रदेश के क्षेत्रीय व्यंजनों के स्वाद का अनोखा आनंद प्राप्त किया जा सकता है। 05 मार्च तक आयोजित मेले में दिनोंदिन खरीददारों की संख्या बढ़ रही है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.