Noida News : एडवंट अंडरपास खुलने से सेक्टर व गांवों को मिली बेहतर कनेक्टिविटी

नोएडा :- 25 जून को नोएडा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एडवंट के पास बने अंडरपास का लोकार्पण किया। यहां हम आपको बता दें कि एडवंट अंडरपास का काम जून 2020 को शुरू हुआ था। यह अंडरपास ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 10.3 किलोमीटर पर बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की ऊंचाई अधिक होने के कारण यहां आस-पास के गांव और सेक्टरों को एक्सप्रेस वे के दूसरी तरफ जाने में बहुत और सुविधा का सामना करना पड़ता था। मगर फोरलेन के इस अंडरपास के बनने के बाद लोगों को काफी राहत मिली है।

हालांकि लोगों को यह राहत पहले भी मिल सकती थी। क्योंकि पहले एडवंट अंडरपास बनाने की डेड लाइन अगस्त 2022 थी मगर समय से काम पूरा ना होने के कारण इसकी डेडलाइन बढ़ाई गई और अब यह आम जनता के लिए बनकर तैयार है

इन गावों और सेक्टरों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

इस अंडरपास के निर्माण से सेक्टर-135, 136, 137, 141, 142, 167 व 168 के बीच के निवासियों के साथ-साथ इस क्षेत्र के आसपास के गांवों गढ़ी शाहदरा, वाजिदपुर, मंगरौली, छपरौली आदि के ग्रामीणों को भी आवागमन में काफी सुविधा प्राप्त होगी। यह अंडरपास एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ स्थित सेक्टरों को बेहतर कनेक्टिविटी देने का काम करेगा।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]