Noida News : हनुमान मंदिर तोड़ने गए नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा


नोएडा :- नोएडा में हनुमान मंदिर तोड़ने पर गांव वालों का गुस्सा भड़क गया यह पूरा मामला नोएडा थाना अंतर्गत 113 के सेक्टर 121 मे ग्राम पर्थला का है। जहां पर ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों द्वारा पंचमुखी भगवान हनुमान जी की मूर्ति लगाई गई थी और उसके चारों तरफ पिलर खड़े कर एक स्लैब डाला हुआ था। बुधवार को नोएडा प्राधिकरण की टीम ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बगैर हनुमान जी की मूर्ति के ऊपर निर्माणाधीन स्लैब को तोड़कर पिलर को गिरा दिया।इसके बाद पर्थला गांव और आसपास के स्थानीय निवासियों द्वारा इसका विरोध किया गया। इसके बाद हालात इतने बिगड़ गए की स्थानीय निवासियों और नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों के बीच भारी टकराव देखने को मिला। बेकाबू भीड़ ने नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों और कर्मचारी की गाड़ियों मे तोड़फोड़ की इसके बाद नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने स्थानीय निवासियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मौके पर पुलिस बल ने पहुंचकर स्थिति को संभाला । पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जानकारी कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]