October 10, 2026

Noida News : ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव का नोएडा में गर्मजोशी से स्वागत

IMG_20250113_144049

:- साझा प्रयासों से पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करने पर जोर

नोएडा :- नोएडा मीडिया क्लब में ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदेश भाटी और महासचिव रोहित प्रियदर्शन का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर दोनों क्लबों के सदस्यों ने भविष्य में साथ मिलकर कार्य करने और सहयोग को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की।

पत्रकारों के लिए आवास योजना पर मंथन

बैठक में पत्रकारों के लिए एक आवास योजना को लागू करने पर गहन विचार-विमर्श हुआ। दोनों क्लबों ने इस योजना को सफल बनाने के लिए सुझावों का आदान-प्रदान किया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दोनों क्लब मिलकर पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

मुख्य रूप से उपस्थित रहे

इस बैठक का नेतृत्व वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों मे पंकज पाराशर, सामवीर छावड़ा, ईश्वर चंद, रिंकू यादव, इकबाल चौधरी, सौरव राय, भूपेंद्र चौधरी, राजकुमार चौधरी और हरवीर चौहान शिवम दिक्षित उपस्थित रहे।

Author

You may have missed