Noida : बैट द्वारा पिटाई के वायरल वीडियो का नोएडा पुलिस ने किया खंडन

नोएडा :- ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही वीडियो जिसमें नोएडा पुलिस के 2 जवान बैट से एक युवक की बुरी तरह पिटाई करते दिखाई दे रहे है। उस वीडियो को पुलिस ने 2021 का बताया है साथ ही पुलिस द्वारा साफ किया गया है कि यह पुराना वीडियो है और पहले भी वायरल हो चुका है इस पर पहले ही कार्यवाही कर दी गई है।

आगे पुलिस ने यूपी पुलिस फैक्ट चेक टि्वटर हैंडल द्वारा अपील की है कि कृपया बिना सत्यापन के भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर ना फैलाई जाए

गौतम बुध नगर पुलिस कमिश्नरेट का जवाब

तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो को गौतम बुध नगर पुलिस कमिश्नर ने संज्ञान में लेते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर जवाब देकर साफ किया है कि।

थाना सेक्टर -142 नोएडा के पुलिसकर्मियों द्वारा बैट (बल्ले) से पिटाई करते हुए एक वीडियो वायरल हुई थी, उपर्युक्त प्रकरण 2021 का है पूर्व में यह वीडियो कई बार वायरल हो चुकी है, जिस पर पूर्व में कार्यवाही की जा चुकी है

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]