Noida : इस बार नोएडा स्टेडियम में रामलीला मंचन पर लिप्सिंग नहीं लाइव बोले जाएंगे डायलॉग


:- 26 से होगा रामलीला का मंचन, 70 फीट का होगा रावण का पुतला


नोएडा :- नोएडा में रामलीला का मंचन 26 सितंबर से 6 अक्टूबर तक होगा। आयोजन श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की ओर नोएडा के सेक्टर 21 स्टेडियम में किया जाएगा। दिल्ली व मुंबई के टीवी और फि ल्मी कलाकर रामलीला में मंचन करेंगे। पांच अक्टूबर को रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा।

बनाया जाएगा रावण का 70 फीट का पुतला
     सोमवार को शाम 7 बजे गणेश पूजा के साथ शुरू होगा। 29 सितंबर को राम बारात निकाली जाएगी। राम बारात सेक्टर 12 के बी व डब्ल्यू ब्लाक से होते हुए शिव मंदिर तक जाएगी। जिसमें सांसद डाक्टर महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम आदि रहेंगे। यहां बनाए जा रहे पुतलों में रावण का पुतला 70 फीट का बनाया जा रहा है। वहीं मेघनाद 65 और कुंभकर्ण के पुतला 60 फीट के बनाए जा रहे है। इसके अलावा लंका दहन और प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रति जागरुकता भी यहां दिखेगी। नोएडा में सनातन धर्म राम लीला समिति 36 सालों से रामलीला मंचन कराती आ रही है। इस बार स्टेज पर मंचन करने वाले कलाकर लिप्सिंग नहीं करेंगे बल्कि खुद डायलौग बोलते नजर आएंगे। उनकी स्क्रिप्ट तो होगी लेकिन कोई प्ले बैक वाइस नहीं दी जाएगी जो भी होगा लाइव होगा। मैदान में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षाकर्मी, स्वयं सेवक की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बच्चों के लिए फू ड स्टॉल, सर्कस, फायर क्रेकर शो के अलावा तमाम दुकानें लगाई जाएंगी।