October 13, 2026

Noida : नववर्ष पर ब्रम्हचारी कुटी में हुआ रूद्राभिषेक एवं हवन यज्ञ

IMG-20230101-WA0340

नोएडा :- रविवार को सेक्टर 82 स्थित प्राचीन ब्रम्हचारी कुटी में नववर्ष के उपलक्ष्य में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। पंडित मनोहर दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव जी का रुद्राभिषेक कराया। भोलेनाथ का दुग्ध धारा से अभिषेक किया गया। अभिषेक के उपरांत बेल पत्र अर्पित कर मिष्ठान का भोग लगाया गया। अभिषेक के उपरांत हवन यज्ञ हुआ जिसमें सभी देवताओं को आहुतियां प्रदान की गईं। भगवान शिव की आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

शिव की आराधना दुख, दरिद्रता एवं पापों का नाश करने वाली है : राघवेंद्र दुबे
इस अवसर पर राघवेंद्र दुबे ने कहा कि शिव परम् कल्याणकारी हैं। नववर्ष पर भगवान शिव से प्रार्थना की कि सभी निरोग रहें, किसी को कोई कष्ट ना रहे, सुख सम्पत्ति, शांति सभी के जीवन में बनी रहे। शिव की आराधना दुख, दरिद्रता एवं पापों का नाश करने वाली है वहीं धन, धान्य, सुख एवं मोक्ष को प्रदान करने वाली है। भगवान शिव सभी प्राणियों में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कर नकारात्मक ऊर्जा का शमन करें। इस अवसर पर विकास भारती, उपेंद्र तिवारी, सुमित तिवारी, अखिल पांडे, अशोक कुमार, ओम कुशवाहा सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे।

Author

You may have missed