Sawan 2022 : ब्रम्हचारी कुटी में हुआ भगवान शिव का अभिषेक

नोएडा :- श्रावण मास के दूसरे सोमवार को सेक्टर 82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में भूतभावन भगवान भोलेनाथ का दुग्धधारा से अभिषेक किया गया। कुटी परिसर में स्थित शिव मंदिर में पंडित मनोहर शास्त्री एवं पंडित सुमित दीक्षित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव जी का रुद्राभिषेक कराया गया। प्रातः 4 बजे से भगवान शिव एवं परिवार का पूजन प्रारंभ हुआ तत्पश्चात विधि विधान से अभिषेक हुआ। । रुद्राभिषेक के बाद आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर में शिव अर्चना और जल चढ़ाने के लिए दिनभर भक्त आते रहे। इस दौरान बोल बम बोल बम के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया।

राघवेंद्र दुबे ने कहा
इस अवसर पर राघवेंद्र दुबे ने कहा कि शिव ,भक्त की निश्छल आराधना से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं इसलिये उनको आशुतोष कहा जाता है । सावन माह में भगवान शिव की आराधना प्राणियों को आने वाले संकटों से बचाती है साथ ही उनकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली है।

इस अवसर पर मौजूद रहे
इस अवसर पर कुटी व्यवस्थापक पिंटू बाबा, पुजारी मनोहर शास्त्री, अशोक कुमार, अनमोल झा,पंडित अनिल मिश्रा ,नेपाल चौहान,पंडित महिपाल शर्मा ,ओम कुशवाहा, बाबा हलवाई, विपिन कुमार, ,सुरेंद्र , पुष्पेंद्र बंसल सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *